आज का सुविचार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..14-11-2020*..🎋


✍🏻संबंध उसी आत्मा से, जुड़ता है जिनका हमसे, पिछले जन्मों का कोई रिश्ता होता है वरना दुनिया के इस भीड़ में कौन किसको जानता है।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷


🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃



♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
  💥 *विचार परिवर्तन*💥

✍🏻लोगों ने बताया था कि वक्त बदल जाता है। और वक्त ने मुझे बताया कि लोग  बदल जाते हैं। व्यक्ति क्या है? ये महत्वपूर्ण नहीं है, परन्तु व्यक्ति में क्या है? ये बहुत महत्वपूर्ण है।
🌹 *σм ѕнαитι.*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻



👏🌹😊अनमोल मोती-
हमारा जन्म, स्वस्थ्य शरीर, माता-पिता,बुद्धि, मित्र, सगे-संबंधी सब ईश्वर की ही देन होते हैं, अतः प्राप्त हुए ,इस उपहार से हमें जितना हो सके सद्कार्य ही करने का अधिकार होना चाहिए, अगर हम ऐसा करते हैं, तो निश्चित ही हम सही दिशा में हैं
*ओम शांति*
👍💖😊


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

ॐ शांति

       जो मिले, जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना आपको स्वयं तो आनंद से भर ही देता है साथ ही साथ दूसरों में भी आपके प्रति सम्मान की भावना का उदय कर देता है।

        जीवन प्रति क्षण एक नईं चुनौती प्रस्तुत करता है। एक नईं परिस्थिति आपके सम्मुख उपस्थित कर देता है लेकिन जो इन सभी प्रतिकूलता अथवा अनुकूलता को समभाव से स्वीकार कर लेता है वह महान अथवा पूजनीय अवश्य बन जाता है।

          भगवान भोलेनाथ के जीवन की यह सीख बड़ी ही अद्भुत है। कभी दूध भी मिला तो प्रसन्न हो गये कभी केवल पानी ही मिला तो भी प्रसन्न हो गये। कभी किसी ने शहद अर्पित किया तो प्रसन्न हो गये और किसी ने धतूरा भी अर्पित किया तो सहर्ष स्वीकार कर लिए।

        केवल एक बिल्व पत्र पर रीझने वाले भगवान भोले नाथ जीव को यह सीख देना चाहते हैं कि जरूरी नहीं कि हर बार उतना ही मिलेगा जितना आपकी इच्छा है। कभी - कभी कम मिलने पर भी अथवा जो मिले, जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना तो सीखो। तुम आशुतोष बनकर न पूजे जाओ तो कहना।


*मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है वह परिस्थितियों का दास नहीं वरन स्वामी है*


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads