धमतरी जिले के नगरी में हुआ हत्या की वारदात...बीती रात 12 बजे दिया घटना को अंजाम....पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम..पत्थर से किया वार...आरोपी हुआ फरार ! - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धमतरी जिले के नगरी में हुआ हत्या की वारदात...बीती रात 12 बजे दिया घटना को अंजाम....पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम..पत्थर से किया वार...आरोपी हुआ फरार !

 धमतरी जिले के नगरी में हुआ हत्या की वारदात...बीती रात 12 बजे दिया घटना को अंजाम....पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम..पत्थर से किया वार...आरोपी हुआ फरार !



दादू सिन्हा /धमतरी

नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई जिसमें 19 वर्ष के बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है,आरोपी फरार है

मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत खरखा गांव के निवासी सदाराम सोरी उम्र 19 वर्ष ने कल  19 दिसंबर की रात करीब 12 बजे पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता सुलाल सोरी पिता तेजलाल उम्र 55 वर्ष को सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया।  सूचना पर थाना नगरी में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के एक बेटे और एक बेटी है। पारिवारिक विवाद के चलते बेटा ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सदाराम घटना के बाद  मौके से फरार है। पता तलाश की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads