सर्वोदय मंडल ने गांधी जी का मनाया पुण्यतिथि
सर्वोदय मंडल ने गांधी जी का मनाया पुण्यतिथि
अभनपुर
अभनपुर के जुलूस में सर्वोदय मंडल रायपुर ने गांधी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि समर्पित कर गांधी जी का पुण्यतिथि मनाया। सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित गांव के नागरिकों को श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रेषित किया गया। अपने उद्बोधन में भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री -नेहरू लाल साहू ने कहा कि गांधीजी राष्ट्रपिता के साथ-साथ विश्व नायक है।आज भी पूरा विश्व उनके सिद्धांतों और आदर्शों का लोहा मानते हैं। पूरा विश्व उनके दर्शन में अपनी समस्याओं का हल ढूंढ रहा है। स्वराज्य प्राप्ति के साथ-साथ एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना गांधी जी ने देखा। गांधीजी के गाथाओं को याद करते हुए श्री राम किशन साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष सर्वोदय मंडल) श्री धनीराम साहू (प्रदेश महामंत्री ) भेखराम साहू( जिला अध्यक्ष) श्री पारस मणि साहू जिला उपाध्यक्ष भरत लाल साहू (जिला महामंत्री) मनीष साहू , राम लाल साहू , ने भी सभा को संबोधित किया लोकनाथ साहू। प्रमुख रूप से रमेश साहू, चंद्रिका साहू, गणेशु राम साहू, मंच का संचालन नकुल निषाद के द्वारा किया गया। इस बीच बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे सभी ने गांधी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।