त्रिवेणी संगम में 24 कुंडीय शिव शक्ति यज्ञ संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

त्रिवेणी संगम में 24 कुंडीय शिव शक्ति यज्ञ संपन्न

 यज्ञ से मन एवं पर्यावरण दोनों शुद्ध होता है 



त्रिवेणी संगम में 24 कुंडीय शिव शक्ति यज्ञ संपन्न


गोबरा नवापारा नगर

 महानदी त्रिवेणी संगम के पास श्री सिद्धिविनायक आश्रम में तीन दिवसीय 24 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति महंत उमेशानन्द गिरी के सानिध्य में संपन्न हुई । इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज विशेष रुप से उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण मन और पर्यावरण दोनों शुद्ध होता है।  छत्तीसगढ़ के प्रयागराज में इस प्रकार के आयोजन से धार्मिक भावना बढ़ती है । श्री बजाज ने कहा कि पूरे देश का वातावरण इस समय धर्ममय है क्योंकि अयोध्या में भगवान राम लला के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है और आप सब लोगों ने मुक्त हस्त से समर्पण करके मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महंत उमेशानन्द महाराज द्वारा संपन्न 24 कुंडीय यज्ञ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि माघी पुन्नी मेला के पूर्व ही पुन्नी मेला जैसा माहौल इस यज्ञ के माध्यम से बन गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव , परदेशी राम साहू जिला मंत्री , नवल साहू मंडल  महामंत्री , रुपेन्द्र चंद्राकर मंडल मंत्री, मनीष देवांगन युवा मोर्चा मंत्री , किशन साहू प्रचार प्रसार मंत्री , हितेश मंडल उप सरपंच मानिक चौरी, हेमू यादव सहित कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads