टैंकर सफाई में बेहोश 5 में से दो ग्रामीणो की मौत
टैंकर सफाई में बेहोश 5 में से दो ग्रामीणो की मौत
सुरेन्द्र जैन (सांकरा निको) धरसीवां
धरसीवां थाना की सिलतरा चौकी अंतर्गत धनेली में केमिकल टैंकर की सफाई करते बेहोश हुए तीन ग्रामीणो में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है वही तीसरे ग्रामीण की हालत नाजुक बनी हुई है।
चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन के मुताबिक घटना के बाद तीनो ग्रामीणों व चालक परिचालक को बेहोशी की हालत में रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया था जहां तीन ग्रामीण युवक जो केमिकल टैंकर के अंदर सफाई करने उतरे थे उनमें से राहुल यादव और जावेद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई वही तीसरे ग्रामीण राजू यादव की हालत अभी गंभीर बनी हुई हुई है केमिकल टैंकर की सफाई करने ढक्कन खोलने के बाद अंदर से जो गैस निकली उसके दुष्प्रभाव से चालक परिचालक भी बेहोश हैं उनका भी उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक उक्त टैंकर गुजरात का है जो राजस्थान से केमिकल लेकर श्री गणेश आयल सिलतरा की फैक्ट्री में आया था यहां से केमिकल खाली करने के बाद धनेली स्थित छोकरा नाले के किनारे जो ग्रामीण अपनी रोजी रोटी चलाने वाहनों को धोने का काम करते हैं उनसे टैंकर की सफाई कराने टैंकर वहां लगाया था लेकिन जैंसे ही टैंकर की अंदर से सफाई करने तीनो ग्रामीण युवक ढक्कन खोलकर अंदर उतरे वह बेहोश हो गए और उसकी गैस से चालक परिचालक भी बेहोश हो गए इनमें से दो ग्रामीण युवकों की मौत की खबर से धनेली में शोक छा गया है।
*जिम्मेदार कौन*
धनेली नाला पर अपनी रोजी रोटी चलाने ग्रामीण युवक वाहनों को धोने का काम करते आ रहे हैं ग्रामीण युवक इस बात से अनभिज्ञ रहते हैं कि किस टैंकर या वाहन में क्या खतरनाक केमिकल है लेकिन टैंकर मालिक चालक परिचालक तो यह सब जानते होंगे फिर सवाल यह उठता है कि आख़िर ग्रामीण युवकों से इस तरह टैंकर अंदर से धुलाने सफाई कराने क्यो कहा गया इसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
