*चालक परिचालक भी हुए बेहोश,धरसीवां के धनेली की घटना*मौके पर पहुची पुलिस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चालक परिचालक भी हुए बेहोश,धरसीवां के धनेली की घटना*मौके पर पहुची पुलिस

  केमिकल टैंकर की सफाई करते तीन ग्रामीण सहित 5 बेहोश


मौके पर 2 की मौत



*चालक परिचालक भी हुए बेहोश,धरसीवां के धनेली की घटना*मौके पर पहुची पुलिस 


वीडियो देखें


     सुरेन्द्र जैन/सांकरा निको

धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत  धनेली गांव के छोकरा नाला किनारे केमिकल टैंकर की सफाई करने टैंकर में उतरे तीन ग्रामीण सहित 5 लोग बेहोश हो गए जिनमें  टैंकर चालक परिचालक भी शामिल हैं सभी को गंभीरावस्था में रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटिल भेजा गया है।




   टीआई नरेंद्र बंछोड़ व सिलतरा चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और टैंकर के आसपास कोई न जाये इसके लिए भी कदम उठाए गए हैं।



      टीआई नरेंद्र बंछोड़ ने बताया कि धनेली छोकरा नाला किनारे पुराने पुल के समीप कुछ ग्रामीण रोजी रोटी कमाने वाहनों की साफ सफाई करते है शनिवार शाम एक केमिकल का टैंकर  सफाई  धुलाई के लिए आया तो केमिकल टैंकर के अंदर की सफाई करने एक एक कर तीन ग्रामीण अंदर उतरे लेकिन तीनो वाहर नही आये इधर केमिकल टैंकर का ढक्कन खुलने के बाद उसके प्रभाव से टैंकर चालक परिचालक भी बेहोश हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची ओर बमुश्किल तीनो ग्रामीणो को टैंकर के अंदर से वाहर निकाला गया उन्हे बेहोशी की हालत में तत्काल रायपुर भेजा गया है साथ ही टैंकर के चालक परिचालक भी ढक्कन खुलने के बाद केमिकल टैंकर के अंदर से आई गैस के प्रभाव से बेहोश हुए उन्हें भी उपचारार्थ रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है।

  वही फ़ास्ट न्यूज हर पल के संवाददाता सुरेन्द्र जैन ने घटना स्थल जाकर टैंकर का फ़ोटो लेने  समीप जाने का प्रयास किया तभी पुलिस ने बताया कि समीप जाना ठीक नही क्योकि केमिकल टैंकर का ढक्कन खुलने के बाद चालक परिचालक भी बेहोश हुए हैं केमिकल टैंकर के समीप कोई न जाये इसके लिए पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads