*सिहावा विधानसभा युवक कांग्रेस का भव्य "युवा संवाद" कार्यक्रम सम्पन्न*
*सिहावा विधानसभा युवक कांग्रेस का भव्य "युवा संवाद" कार्यक्रम सम्पन्न*
जयलाल प्रजापति/सिहावा(धमतरी)
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूर्णचंद पाढ़ी विशेष अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना ,पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,युंका धमतरी प्रभारी मोहम्मद अजहर,आशीष दृवेदी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धमतरी कृष्ण कुमार मरकाम, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जिला पंचायत सदस्य मीणा बंजारे,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश प्रजापति,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड डीह साहू,विधायक प्रतिनधि नगरी रुद्रप्रताप नाग,मगरलोड सुरेंद्र धनंजय,कुकरेल श्यामसुंदर सिन्हा,बेलरगांव अख्तर खान एवं जनप्रतिनिधि ,वरिष्ठ कांग्रेसजन समलित हुवे।
इस कार्यक्रम मे सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है ,युवा कांग्रेस भारत की सबसे बड़ी, सशक्त एवं मजबूत युवाओं का संगठन है भारत के युवाओं की हर समस्या को पूरी मजबूती के साथ युवा कांग्रेस द्वारा रखा जाता है भारत युवाओं का देश आज हमें हर क्षेत्र मे युवाओं का साथ एवं सहयोग चाहिए केन्द्र की दमनकारी मोदी सरकार जिन्होंने किसानों युवाओ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से मुकरते हुवे सिर्फ और सिर्फ उनका शोषण किया है हम सब को मिलकर केन्द्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा एवं एक नए युवा भारत का सपना साकार करना होगा
साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त युवाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी..प्रदेशाध्यक्ष युवक कांग्रेस पूर्णचंद पाढ़ी कोको ने युवाओं को सबसे पहले युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं युवा कांग्रेस के सभी साथियों से युवा कांग्रेस संगठन को और मजबुज एवं सशक्त बनाने की बात कही।
साथ ही उन्होंने सभी युवाओं से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुचाने की बात कही
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने कहा कि 15 वर्षो के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी है जिसमे युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है रमन सिंह के दमनकारी सरकार ने युवा कांग्रेस के ऊपर कई तरह की धाराएं लगवाई सिहावा विधानसभा के कई युवाओं के ऊपर भी कई धाराएँ लगी कार्यकर्ता पार्टी की जान होती है हमे हमेशा उनका सम्मान करना है कार्यकर्तओं के त्याग,तपस्या,बलिदान से ही आज छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार है कार्यकर्ता है तो पार्टी है और पार्टी है तो हम सब है।
इस कार्यक्रम मे सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी,सदस्य ,कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेसजन समलित हुवे।




