नगरपालिका में ज्ञापन लेने नही रहा जिम्मेवार अधिकारी, घंटो इं तजार के बाद उपस्थित हुए कर्मचारी
नगरपालिका में ज्ञापन लेने नही रहा जिम्मेवार अधिकारी, घंटो इं तजार के बाद उपस्थित हुए कर्मचारी
आरंग
आरंग नगर प्रशासन द्वारा जनता को सुविधा मुहैया कराने व नगर के विकास के लिये लाखो की सौगात लाये पर कार्य अधूरे तो कहि जनता के लिये ही अधूरे कार्य जनता के लिये जोखिम भरा हो गया है।
साथ ही आरंग नगर में निर्माण कार्यो में जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और लापरवाही दिन ब दिन लोगो के लिये परेशानी का सबब बनता जा रहा है। वही मिली जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल परिवार द्वारा आरंग नगर के तीन ज्वलंत मुद्दो जिनमे निर्माणाधीन गौरव-पथ , बहुप्रतिक्षित झलमला निकासी और ठप्प पड़ी जल-आवर्धन योजना को लेकर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । ज्ञातव्य हो कि आरंग नगर की ये तीनो महत्वपूर्ण परियोजना है जो शासन की उदासीनता लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती प्रतीत होती है , इन तीनो ज्वलंत विषयों भाजपा संगठन प्रमुख , भाजपा पार्षद दल , विविध संगठनो , जनप्रतिनिधियों द्वारा पालिका प्रशासन एसडीएम आरंग कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया ,मगर आज तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है , जिससे क्षुब्ध होकर भाजपा आरंग द्वारा 11 बिंदुओं पर मीडिया और आमजनता को ही जबाब प्रेस विज्ञप्ति द्वारा या प्रेस कांफ्रेंस करके 7 दिवस के भीतर देने की बात अपने ज्ञापन में कही है , 7 दिवस के भीतर पालिका द्वारा ज्ञापन पर उचित निकारकरण और जवाब नहीं देने पर विविध संगठनो और आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी है और इसकी पुरी जवाबदेही पालिका प्रशासन की होगी । खास बात यह रही कि जब भाजपा नेता ज्ञापन सौंपने पालिका पहुंचे , तब वहां ज्ञापन लेने कोई सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं था । करीब पौने घंटे के इंतजार के बाद लेखापाल अजय ध्रुव को ज्ञापन सौंपा और अपनी नाराजगी भी जाहिर की , राजनीतिक सूचीता का ध्यान मे रखते हुएं शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर नाराज भाजपा नेताओं ने एक स्वर मे ज्ञापन पर कार्यवाही की बात कही और अनुविभागिय कार्यालय भी गये , जहां कलेक्टर रायपुर के क्षेत्र के दौरे मे साथ होने के कारण एसडीएम और तहसीलदार से उनकी भेंट नहीं हो पायी , चुंकि पूर्व में पालिका मे ज्ञापन लेने कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं रहे । नगर के लोगो में इस विषय को लेकर काफी रोष व्याप्त हैं। ज्ञापन देने प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली , महामंत्री द्वय चम्मन लाल साहू , देवनाथ साहू , उपाध्यक्ष लीलकुमार निषाद मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी दिलीप जलक्षत्री शंकर जलक्षत्री चंद्रशेखर साहू राजू देवांगन बेदराम खुंटे तुलाराम साहू गिरधर साहू आकुश भारद्वाज आलोक गुप्ता विक्की साहू मानू जलक्षत्री प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।


