*सांकरा में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन शुरू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सांकरा में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन शुरू*

 *धरसीवां विधायक अनिता शर्मा ने कहा रामायण की एक एक बात हमे मार्गदर्शन देती है*



*सांकरा में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन शुरू*



  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  सांकरा में आयोजित दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि रामायण की एक एक बात हमे जीवन मे मार्गदर्शन देती है।

    सांकरा की पावन धरा ओर ग्रामीणो को नमन करते हुए उन्होंने अपना उदबोधन शुरू करते हुए कहा कि "राम नाम की लूट है लूट झके तो लूट अंत काल पछतायेगा जब प्राण जाएंगे छूट"रामायण की एक एक बात हमे जीवन में मार्गदर्शन देती है भगवान श्री रामचन्द्र जी हनुमान जी माता सीता जी सभी भगवान मानस गान के आयोजन स्थल में शामिल रहते हैं उन्होंने मानस गान सम्मेलन के आयोजन के लिए आयोजक बाल मानस परिवार एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा सभी पंच एवं ग्रामीणो को धन्यवाद दिया। 

  सांकरा निको में आयोजित इस दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन में रायपुर जिला सहित आसपास के अन्य जिलों की मानस गान मंडलियां सामिल हुई है जो अपनी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दे रही हैं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads