*श्रीराम कथा व रामचरितमानस यज्ञ में शामिल हुए पूर्व सांसद व जिला पंचायत सदस्य* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्रीराम कथा व रामचरितमानस यज्ञ में शामिल हुए पूर्व सांसद व जिला पंचायत सदस्य*

 *श्रीराम कथा व रामचरितमानस यज्ञ में शामिल हुए पूर्व सांसद व जिला पंचायत सदस्य*



     राजिम :

क्षेत्र के आस्था और आध्यात्म के केंद्र सिरकट्टी आश्रम कुटेना में संत सिया भुनेश्वरीशरण व्यास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य संत गोवर्धनशरण महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा व श्रीरामचरित मानस महायज्ञ में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व जिला पंचायत गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक तीन के सदस्य चंद्रशेखर साहू शामिल होकर आहुति दी एवं क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व साँसद चंदूलाल साहू ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आसपास में सुख शांति व समरसता आती है। कथा का श्रवण करने से विचारों में बदलाव आता है। 



नागरिक नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मकता की ओर बढऩे लगता है,संत समाज और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से जनता की समृद्धि की कामना सुफलित होगी। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण व समरसता की प्रार्थना के साथ आहुतियां छोड़ी जाती है।जिससे विश्व का कल्याण होता है हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा विश्व कल्याण की कामना करने की रही है जिसमें संत समाज का विशेष योगदान रहा है।




 इस दौरान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने आश्रम में जनसहयोग से निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को भी बारीकी से देखा जिसका लोकार्पण 2022 में होगा। उन्होंने आश्रम समिति को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी व इस धार्मिक कार्यों के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस असवर पर संत गोवर्धन शरण महाराज ,सिरकट्टी आश्रम के समस्त संत एवं अनुयायी व बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads