*रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन पर देवरी कोल्हान नाले की घटना*
दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर,दो की मौत
*घण्टों को मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव*
*रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन पर देवरी कोल्हान नाले की घटना*
*सुरेन्द्र जैन-सांकरा निको/धरसीवां*
रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरी के निकट कोल्हान नाले के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने घण्टों की मशक्कत के बाद शवो को कार से बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात की है जब कार सवार बिलासपुर से रायपुर की तरफ आ रहे थे तभी कोल्हान नाले के समीप अज्ञान वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी ओर फरार हो गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए घटना में कार क्रमांक सीजी 04 एलजी 2490 को चला रहे चालक राकेश कुमार वैध व उनके साथी किरण राघोटे की मौके पर ही मौत हो गई ।
*सूचना मिलते ही पहुची पुलिस*
घटना की सूचना मिलते ही देर रात टीआई नरेंद्र बंछोड़,उप निरीक्षक लल्लासिंह राजपूत पुलिस के साथ घटना स्थल पहुचे जहाँ देखा तो कार में दोनो शव बुरी तरह फंसे हुए थे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और उन्हें धरसीवां मरचुरी भेजकर मृतकों के परिजनो को सूचना दी।
धरसीवां मरचुरी में शुक्रवार की शाम दोनो का पोस्ट मार्डम कर शव उनके परिजनों को सौपें गए।
*कबीरनगर में प्राइवेट फर्म चलाते थे मृतक*
विवेचनाधिकारी उपनिरीक्षक लल्लासिंह राजपूत ने बताया कि मृतक राकेश वैध व किरण राघोटे मूल रूप से महराष्ट्र प्रान्त के निवासी थे उन्होंने कबीरनगर में कर्मसेल एंड सर्विस नाम से प्राइवेट फर्म खोली थी और आर्डर लेकर वह मशीनों के पार्ट्स आदि सप्लाई करते थे घटना के दिन वह बिलासपुर सप्लाई का आर्डर लेने गए थे कि वापसी में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
