*कांग्रेसजनों ने स्व पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी का पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया*
*कांग्रेसजनों ने स्व पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी का पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया*
जयलाल प्रजापति/सिहावा
सिहावा विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व पण्डित श्यामाचरण शुक्ल जी का पुण्यतिथि मनाया गया इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने उनके चित्र पर माल्यर्पण एवं कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "पंडित श्यामाचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ की माटी के सच्चे सपूत थे। सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित शुक्ल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक सजग और कर्मठ राजनेता के रूप में छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया। विशेष रूप से सिंचाई के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।"
इस कार्यक्रम में पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भूषण साहू,विधायक प्रतिनधि रुद्रप्रताप नाग,रामभरोस साहू,भानेन्द्र ठाकुर, भरत निर्मलकर,प्रफुल्ल अमतिया,टिकेश्वर ध्रुव, जितेंद्र ध्रुव, सोहन चतुर्वेदी, लक्ष्मी साहू,राजेंद्र ठाकुर,राजू कावड़े,अध्यक्ष एन एस यू आई अदित्य तिवारी,भीष्म यादव,ईशु अली,रूपा वर्मा,नीरा साहू,गीता कंवर,मोलिम कंवर,मीणा साहू,अंजनी साहू,कामनी साहू,गंगाबाई साहू,कृपा राम साहू,भरतलाल साहू,ब्रम्हदेव साहू,बोहरन साहू,पंचराम कंवर,महेंद्र कुमार साहू,नेमबाई,चेतनलाल कंवर आदि शामिल हुवे।
