*गड्डे में फिसलकर गिरे वाइक सवार को ट्रक ने रौंदा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गड्डे में फिसलकर गिरे वाइक सवार को ट्रक ने रौंदा*

 मौत की सड़क ने फिर निगली एक जिंदगी



*गड्डे में फिसलकर गिरे वाइक सवार को ट्रक ने रौंदा*



*घटना से ग्रामीणों में आक्रोश*

  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 आये दिन हादसों के कारण मौत की सड़क के रूप में प्रसिद्ध सिलतरा चौक की जर्जर गड्डनुमा सड़क ने आज फिर एक व्यक्ति की जान ले ली।

    जानकारी के मुताबिक मृतक शनिवार दोपहर हेमन्त धुरु 43 निवासी सिलतरा वाइक से अपने घर वापस लौट रहा था तभी सिलतरा चौक के गड्ढे में उसकी वाइक फिसल कर गिर गई है और वह सड़क पर गिर गया वह उठ पाता इसके पहले ही अनियंत्रित रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमजेड 0951 ने उसे रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद समीप ही अपने कार्यालय में बैठे पूर्व सरपंच नत्थू यदु मौके पर पहुचे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए और पुलिस को सूचना देकर शव को मरचुरी धरसीवां पहुचाया।

   *आये दिन हादसे जिम्मेदार कौन*

   सिलतरा चौक में यह कोई पहली घटना नही है आये दिन जर्जर गड्ड युक्त सडक़ के कारण छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं बाबजूद इसके शासन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है इस मामले को लेकर पूर्व सरपंच नत्थू यदु का कहना है कि यह सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र का फेस वन कहलाता है इसलिए इस्पात भूमि लिमिटेडस की जिम्मेदारी बनती है इस घटना के बाद उन्होंने इस्पात भूमि लिमिटेड में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

*बेतरतीब सड़क बन रही मुसीवत*

   सांकरा से सिमगा तक बनाई गई सिक्स लेन सड़क का बेतरतीब निर्माण सांकरा से चरोदा तक हादसों का  मुख्य कारण बन रहा है क्योकि इतना बड़ा ओधोगिक क्षेत्र और मुख्य हाइवे किनारे सांकरा सिलतरा व फैक्ट्रियां होने के बाबजूद न तो सांकरा में न पुराना चौक सिलता में न  कही अंडरब्रिज नही बनाये गए एक मात्र अंडरब्रिज सिलतरा में दिया गया है इस कारण उक्त चौक में वाहनों का भारी दबाब निरंतर बना रहता है और जर्जर सड़क के कारण आये दिन हादसे हो रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads