अभनपुर में सम्पन्न हुआ निखार प्रशिक्षण
अभनपुर में सम्पन्न हुआ निखार प्रशिक्षण
अभनपुर
"पढ़ई तुंहर द्वार" के अंतर्गत द ट्रांसफॉर्म ट्रस्ट के सहयोग से बच्चों के उपचारात्मक शिक्षण हेतु निखार कार्यक्रम के लिए कक्षा 6वी से 9वी तक के शिक्षकों का हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान चार विषयों पर प्रशिक्षण ऑनलाइन/ऑफलाइन के माध्यम से किया गया।
इस प्रशिक्षण में चयनित शालाओं के 40 संस्था प्रमुखों का उन्मुखीकरण और 160 शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ।प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में मूलभूत शिक्षण कौशल को विकसित करना और कक्षा स्तर अनुरूप विषय वस्तु की समझ बनाना है जिसके लिये बेस लाइन असेसमेंट कर सभी बच्चों को स्टूडेंट्स हैंड बुक दिया जाएगा और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को लगातार शिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में नागेन्द्र कुमार कंसारी, राज्यश्री साहू, मंजूषा तिवारी, बसंत साहू, डी पी साहू,संतोष निषाद,मंजू देवांगन,तीजऊ राम तारक रहे। प्रशिक्षण को सफल बनाने में निखार कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री राघवेन्द्र कुमार साहू,अभनपुर विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक भागीरथी बघेल,अभनपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मो इकबाल एवं रायपुर जिले के APC श्री अरुण शर्मा जी का लगातार सहयोग मिलता रहा।


