ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
सन्देश गुप्ता/ धमतरी
धमतरी के केरेगांव थाना इलाके में ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए ..बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार ग्राम लसुनवाही से ग्राम हर्राकोटि की ओर जा रहे थे ..तब वही हर्राकोटि घाटी के पास ढलान आने के कारण ऑटो का स्पीड अचानक बढ़ने लगी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.. बताया जा रहा है ऑटो में 10 लोग सवार थे जिसमें से लगभग 7 लोग घायल हो गए..वही हाइवे पेट्रोलिंग को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज हेतु पहुंचाया गया..
जहाँ घायलों का इलाज जारी है..घायलों ने बताया कि अपने यादव समाज के परिजन के घर शादी के टिकावन कार्यक्रम में जा रहे थे ..तब ऑटो चालक को बोला गया कि ढलान आ गया ऑटो को रोक दो ..ऑटो चालक ऑटो को नही रोक पाया और अनियंत्रित होकर ऑटो केरेगांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर हर्राकोटि घाटी में जा गिरा जहाँ हाइवे पेट्रोलिंग-02 आगे की कार्रवाई में जुट गई है..फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।


