राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति की बैठक आज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति की बैठक आज

 राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति की बैठक आज




गरियाबंद 

 राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 की तैयारी हेतु केन्द्रीय समिति की बैठक 05 फरवरी 2021 को अपरान्ह 02 बजे नगर पंचायत राजिम के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी 52 विशिष्ट सदस्य, सदस्य एवं विशिष्ट सदस्य सचिव को जिला प्रशासन द्वारा पृथक सूचना पत्र प्रेषित कर उक्त बैठक में सम्मिलित होने व माघी पुन्नी मेला का भव्य आयोजन करने अपने सुझाव व मार्गदर्शन देने हेतु अनुरोध किया गया है। केन्द्रीय समिति में विशिष्ट सदस्य के रूप में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, सांसद श्री सुनील सोनी एवं श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, श्री अमितेष शुक्ल, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री अजय चन्द्राकर, एवं श्री डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक श्री लेखराम साहू एवं श्री संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मगरलोड एवं अभनपुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम के अध्यक्ष, राज महंत श्री रामसुन्दर दास जी, सिरकट्टी आश्रम पाण्डुका के संत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी, प्रमुख संत श्री विचार साहेब कबीर मंदिर नवापारा, श्री कमल भाई आड़िया अध्यक्ष महाप्रभु वल्लभाचार्य प्रकाट्य बैठक जी चम्पारण्य, श्री रमेश पहाड़िया नवापारा, श्री श्याम किशोर नवापारा, श्री लीलाराम साहू नवापारा, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव छत्तीसगढ शासन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर तथा विशिष्ट सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव शामिल है। इसी प्रकार समिति के सदस्य के रूप में श्री रतीराम साहू नवापारा, श्री जीत सिंह नवापारा, श्री धनराज मध्यानी नवापारा, श्री रामकुमार गोस्वामी राजिम, श्री ताराचंद मेघवानी राजिम, श्री बैशाखु राम साहू राजिम, सुश्री लक्ष्मी साहू, कलेक्टर रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, डीई विद्युत मंडल नवापारा राजिम/धमतरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा व नगर पंचायत राजिम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग-3 रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, सहायक परिवहन आयुक्त रायपुर, खाद्य नियंत्रक रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग राजिम/धमतरी तथा श्री गिरिश बिस्सा ओएसडी एवं सदस्य सचिव स्थानीय समिति शामिल है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads