भागवत कथा सारागांव में सुनने रोज उमड़ रहा है भक्तो की भीड़ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भागवत कथा सारागांव में सुनने रोज उमड़ रहा है भक्तो की भीड़

 भागवत कथा सारागांव में सुनने रोज उमड़ रहा है भक्तो की भीड़





    सुरेन्द्र जैन/धरसींवा 

सारागांव ग्राम पंचायत चौक में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जयकारों के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल रूप की झांकी सजाकर पलना में लेटाकर श्रद्धालुओं ने खूब झुलना झुलाकर फूलमाला की वर्षा करते हुए खूब नाचे।कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक प्रियायोगी ने कहा कि जब जब पृथ्वी में धर्म की हानि होती हैं तब तब प्रभू नारायण को नर रूप धारण कर अवतार लेना पड़ता हैं और के दौरान वे पृथ्वी के पाप का भार उतारते है।



उन्होने कहा कि भगवान को पाने के लिए किसी भी मंदिर मस्जिद,तीर्थ स्थान,में दर दर भटकने की जरूरत नही है अगर भक्त सच्चे मन और हृदय से पुकारे तो वो हरेक कण कण में विराजमान होते है।उन्होंने नरसिंह अवतार,वामन अवतार,रामजन्म और श्रीकृष्ण जन्म की कथा का सप्रसंग वर्णन किया।कथा के पांचवे दिन बाल कृष्ण लीला,गोवर्धन पूजा,व छठवे दिन रविवार को श्रीकृष्ण रास लीला,रूखमणी विवाह की कथा सुनाया।श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह के लिए झांकी प्रस्तुति की गई।यज्ञ स्थल को शादी के मण्डप लगाकर सजाया गया था।साथ ही विधि विधान से शादी सम्पन्न कराया,भगवान को दहेज स्वरूप भक्तों ने  दिवान,गद्दा,चादर,तकिया, कुर्सी,आलमारी,कूलर,पंखा बर्तन,नगदी रुपये,अन्न,कपड़ा,अन्य सामान अर्पण किया।बाराती बन भगवान संग भजन में भक्त जन खूब नाचे झूमे।

भागवत कथा सुनने के लिए रोज आसपास गांव के ग्रामीण,महिला पुरूष बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहा है।


फोटो भी है....


*********************

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में एबीसी के बच्चों ने बाजी मारी।


सारागांव:  एबीसी पब्लिक स्कूल में संकुल स्तरीय ;  मॉडल मैकिंग,रंगोली,ड्राइंग एवं ग्रीटिंग प्रतियोगिता 2020-21का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ उनके पालकगण भी उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन  विगत दिनों सारागांव संकुल के द्वारा  ऑनलाइन माध्यम  से कक्षावार  किया गया था, जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में एबीसी के सात बच्चों ने बाजी मारा. आदित्य वर्मा (क्लास 2) को  मॉडल मैकिंग में  प्रथम  एवं मुक्ता साहू(क्लास 3)  को ड्राइंग कम्पटीशन में तृतीय स्थान तथा अदिति नायक , भावेश निषाद एवं सुमन को माध्यमिक स्तर पर क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय तथा सेजल मंधारिया को हाइस्कूल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त  हुआ।सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये । इस कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतियोगिता के संयोजक श्री रवि सिन्हा,शाला के प्रबंध निदेशक,प्राचार्य एवं शिक्षकगण सम्मलित हुए. कार्यक्रम में पधारे सभी पालकों एवं अतिथियों ने सभी विजयी विद्यार्थियों के   कला-कौशल की सराहना किये एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads