राजनीति
संसदीय सचिव व कसडोल कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू का शासकीय जन्मदिवस आयोजन रद्द………समूचे जनपद अमले की लगी थी ड्यूटी.. SDO इंजीनियर की टैंट व पंडाल ड्यूटी..
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021
Edit
संसदीय सचिव व कसडोल कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू का शासकीय जन्मदिवस आयोजन रद्द………समूचे जनपद अमले की लगी थी ड्यूटी.. SDO इंजीनियर की टैंट व पंडाल ड्यूटी..सोशल मीडिया में वायरल हुई जमकर फजीहत
जनपद कार्यालय पलारी से जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा लिखित आदेश जारी
कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन को आयोजित एक
समारोह विवादों में आ गया है। विवाद कुछ ऐसा बढ़ा कि, कलेक्टर सुनील जैन ने
आनन फ़ानन में कार्यक्रम निरस्त कर दिया।दरअसल जन्मदिन का सरकारीकरण हो
गया था, जिसके लिए बाक़ायदा आदेश जारी कर सरकारी अमले की ड्यूटी लगाई गई
थी।
कार्यक्रम जनपद पंचायत पलारी के कार्यक्रम परिसर में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में आरईएस के एसडीओ और सब इंजीनियर को टेंट पंडाल और दरी
व्यवस्था का ज़िम्मा था। जबकि जनपद के बाक़ी अमले को भी काम का ज़िम्मा
दिया गया था।
विधायक के जन्मदिन पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दरी बिछाने-नाश्ता बांटने के लिखित आदेश, सोशल मीडिया में जमकर फजीहत
कसडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन पर दरी बिछाने, जलपान व्यवस्था करने अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई. 7 फ़रवरी को जन्मदिन के कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा जारी करते हुए जनपद पंचायत पलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लिखित आदेश भी जारी कर दिया. जारी किए गए लिखित आदेश में दर्जनों छोटे-बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई. लिखित आदेश सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने इसे आड़े-हाथों लिया. साथ ही सोशल मीडिया में इस आदेश की जमकर फजीहत हुई।
Previous article
Next article


