आदर्श नवयुवक रामायण समिति द्वारा वार्षिक रामायण उत्सव पर निकली प्रभात फेरी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आदर्श नवयुवक रामायण समिति द्वारा वार्षिक रामायण उत्सव पर निकली प्रभात फेरी

   आदर्श नवयुवक रामायण समिति द्वारा वार्षिक रामायण उत्सव  पर निकली  प्रभात फेरी




   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 समीपस्थ ग्राम-सड्डू (तरपोगी) में लगभग 46 वर्षों से लगातार आदर्श नवयुवक रामायण समिति द्वारा वार्षिक रामायण उत्सव कराते आ रहे है। जिनकी तैयारी हेतु बसन्त पंचमी से लेकर होली तक सुबह से हर रोज प्रभात फेरी में सीताराम-सीताराम ढोलक मंजीरा इत्यदि से गायन करते हुए पूरा गांव भर हर गली में घूमते है।टोकनी में चावल इक्कट्ठा करते हुए वार्षिक रामायण उत्सव में भोजन की व्यवस्था होती है।हेमंत शांडिल्य की कहना है कि हर रोज प्रभात फेरी करने से शारारिक, मनिसिक दुरुस्त महसूस होती है।



वही रोज ढोलक वादन करने वाले कंशु निर्मलकर का कहना है कि प्रभात फेरी से गांव में सुबह-सुबह हरि के नाम लेने से कइयों की नींद खुलती है।तो ईश्वर के नाम से दिन की शुरुवात होती है।



इस तरह गांव के युवक चेतन यादव ने प्रभात फेरी करने वालों का उत्साह वर्धन करने में तथा वार्षिक रामायण उत्सव को भव्यता प्रदान करने में सहयोग प्रदान करता है और प्रभात फेरी करने वालों की प्रशंसा करते हुए बारहों माह करने की सुझाव देते है।

प्रभात फेरी में प्रत्येक दिन जाने वालों में संतराम भक्त, रेवाराम साहू, रेशु निषाद, नानू निषाद, कंशु निर्मलकर, हेमंत शांडिल्य, द्वारिका पटेल, फिरन्ता साहू, सेवक निषाद, अलखराम निषाद, यशवन्त साहू, राजेन्द्र पाल, बिसौहा राम, मोहन साहू, गंगाराम साहू, बिरझु राम, धर्मेंद्र वर्मा इत्यादि लोग शामिल रहते है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads