धरसीवां क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही मेरा स्वप्न,क्षेत्रीय विधायक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धरसीवां क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही मेरा स्वप्न,क्षेत्रीय विधायक

 धरसीवां क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही मेरा स्वप्न,क्षेत्रीय विधायक



    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

मुझे गर्व है इस बात का की मैं छत्तीसगढ़ की एक ऐंसी विधानसभा  की विधायक हूँ जहां पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नद्रष्टा स्वाधीनता संग्राम सेनानी डॉ खूबचन्द बघेल जी की जन्म व कर्मभूमि है और सैंकड़ो स्वाधीनता संग्राम सेनानी यहां की पावन पवित्र माटी ने देश को दिए हैं इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही मेरा स्वप्न  है।



    यह बात धरसीवां क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने  कही वह सोमबार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द में मंगल भवन ओर रंगमंच का भूमि पूजन करने पहुची थी ।

     21 लाख 50 हजार के विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणो को देते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं विधायक हूँ तो आप सभी ग्रामीणो के प्यार और स्नेह की बदौलत हूँ  जनतंत्र में जनता ही सबकुछ होती है जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया मैं उसे कभी टूटने नही दूँगी अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपने क्षेत्र के लोगो के लिए उनकी समस्याओं को हल करने सदा  उनके साथ थी हूँ और रहूंगी।

   इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच सरपंच व ग्रामीणो ने विधायक श्रीमती शर्मा का गांव में जोरदार स्वागत किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads