आज का चिंतन(सुविचार)
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..16-02-2021*..🎋
✍🏻अच्छी भूमिका, अच्छे लक्ष्य, और अच्छे विचारों वाले लोगों को, हमेशा याद किया जाता है। मन में भी, शब्दों में भी, और जीवन में भी।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *σм ѕнαитι*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻जिसे जीना आता है वह बिना किसी सुविधा के भी खुश मिलेगा। जिसे जीना नहीं आता वह सभी सुविधाओं के होते हुए भी दुखी मिलेगा। जिंदगी म्यूजिक प्लेयर नहीं है जिसमें आप अपनी पसंद के गीत सुन सकें। जिंदगी एक रेडियो है उसमें जो भी आ रहा है उसी से मनोरंजन करें।
🌹 *σм ѕнαитι.*
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
🔃कर्मो की जंजीरे🔃
आज के युग में कोई व्यक्ति चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो,वह भी कर्म बन्धनों से मुक्त नही हो सकता।
लेकिन कर्मो की इन जंजीरों को खोलने का तरीका भगवान सिखाते हैं।
शिव भगवानुवाच-जब हम देह के अभिमान में आ जाते हैं तो ये जंजीरे कस जाती हैं और जब देह को चलाने वाली आत्मा को जान कर,स्वयं को और दूसरे को आत्मिक दृष्टि से देखते हुए,आत्मिक व्यवहार करने लगते हैं तो ये जंजीरे बननी बंद हो जाती हैं
वास्तव में
संसार की सभी समसयाओ की जड़ है,स्वयं को और स्वयं के पिता परमात्मा को ना जानना।
अत:
परम दयालु परमात्मा को जान कर जब हम उनसे सम्बन्ध जोड़ते हैं तो पिछले अनेक कर्मो की जंजीरों से भी मुक्त होने लगते हैं और जीवन सच्चे स्थाई सुख और आनन्द से भर जाता है।
ओम शांति
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
ओम शांति
*एक ज्ञानी व्यक्ति और संसारी में यही फर्क है कि ज्ञानी मरते हुए भी हँसता है*
*और संसारी जीते हुए भी मरता है।*
*ज्ञान हँसना नहीं सिखाता, बस रोने का कारण मिटा देता है। ऐसे ही अज्ञान रोना नहीं देता बस हँसने के कारणों को मिटा देता है।*
*ज्ञानी इसलिए हर स्थिति में प्रसन्न रहता है कि वो जानता है जो मुझे मिला, वह कभी मेरा था ही नहीं ,और जो कुछ मुझसे छूट रहा है, वह भी मेरा नहीं है। परिवर्तन ही दुनिया का शाश्वत सत्य है।*
*संसारी इसलिए रोता है, उसकी मान्यता में जो कुछ उसे मिला है उसी का था और उसी के दम पर मिला है। जो कुछ छूट रहा है सदा सर्वदा यह उस पर अपना अधिकार मान कर बैठा है। बस यही अशांत रहने का कारण है। मूढ़ता में नहीं, ज्ञान में जियो ताकि आप हर स्थिति में प्रसन्न रह सको।*
ओम शांति
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
🙏 *ॐ शांति* 🙏
*परवाह* उनकी मत करो कि लोग क्या कहेंगे, बस... कर्म ऐसे मत करो कि जिससे *स्वयं* से और *ईश्वर* से नजर न मिला सको...
🌸 सुप्रभात...
💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐






