सिलयारी मे यातायात सड़़क सूरक्षा अभियान चलाकर किया जनता को जागरूक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सिलयारी मे यातायात सड़़क सूरक्षा अभियान चलाकर किया जनता को जागरूक

 सिलयारी मे यातायात सड़़क सूरक्षा अभियान चलाकर किया जनता को जागरूक



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

सिलयारी मे यातायात सड़क सूरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान बडी़ संख्या मे ग्रामीण उपस्थित हुए।




 वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक अजयशंकर त्रिपाठी, डीएसपी सतीश कुमार ठाकुर ,प्रशिक्षक यातायात टीके भोई,धरसींवा टीआई नरेन्द्र बन्छोर ,सिलयारी चौकी प्रभारी डी डी कोसले उपस्थित हुए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्दारा सड़क दुर्घटनाओ में घायलो की सहायता करने वाले लोगों को टोपी वितरण और गोयल टीएमटी अग्रवाल व्दारा हेलमेट वितरण किया गया।गांव के नागरिको को सड़क दुर्घटना होने के कारणों का विस्तार में विश्लेषण करते हुए कहा कि हत्या से ज्यादा चिंताजनक अब सड़क दुर्घटना हो गया है





,उन्होने कहा कि आदमी जितना अपराध मे नही मरता है,उससे चार से पांच गुना लापरवाही नशा करके गाडी़ चलाना,दोपहिया वाहन वाले बिना हेलमेट पहने गाडी़ चलाना।इस जनजागरूकता अभियान के तहत हम एक ही जिंदगी बचा ले तो हमारी मेहनत सफल हो जाएगी।यातायात प्रशिक्षक टीके भोई ने उपस्थित जन को यातायात संबधित सवाल किया और जो ग्रामीणों ने सही जवाब दिए उन्हे यातायात प्रतिक चिन्ह कप का वितरण किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads