*वीडियो--श्रमिक दंपति का रो रोकर बुरा हाल* *घटना के बाद सांकरा में बच्चो के पालकों की बढ़ी चिंता*
*यूपी से आये श्रमिक दंपति का बालक सांकरा से हुआ गायब*
*श्रमिक दंपति का रो रोकर बुरा हाल*
*घटना के बाद सांकरा में बच्चो के पालकों की बढ़ी चिंता*
वीडियो देखें
******************
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
उत्तर प्रदेश से कमाने खाने छत्तीसगढ़ आये एक श्रमिक दंपत्ति का आठ वर्षीय बालक धरसीवां के सांकरा से बीते तीन दिनों से गायब है इस घटना ने जहां पालकों की चिंता बढ़ा दी है वही इस दंपत्ति का रो रोकर बुरा हाल है।
अचानक से लापता हुए आठ वर्षीय बालक प्रिंस के पिता अशोक निषाद ओर मां श्रीमती ममता निषाद ने बताया कि रविवार को सांकरा अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम देखने आया था तभी से वह लापता है।
*दिनभर घर मे अकेले रहते थे बच्चे*
लापता बालक के माता पिता सिलतरा की मारुति फेक्ट्री में मेहनत मजदूरी करने जाते हैं लापता बालक की मां श्रीमती ममता निषाद ने बताया कि सुबह 8 बजे से रात्रि आठ बजे तक बारह घण्टे मेहनत मजदूरी करने के बाद उन्हें 230 रुपये मिलते हैं उनके पति अशोक निषाद ने बताया कि उन्हें बारह घण्टे मेहनत के बाद 300 रुपये मिलते हैं इस तरह पति पत्नी बारह घण्टे मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाते है और गांव में मातपिता को भी खर्च भेजते हैं दिनभर की मजदूरी करने जाने के कारण किराए के रूम में सांकरा में उनकी 6 साल की बेटी और 8 साल का बेटा दिनभर अकेला रहता था रविवार को जब वह ड्यूटी पूरी कर घर आये तो बेटी तो थी पर बेटा नही मिला आसपास पूछने पर उन्हें बस इतना ही पता चला कि वह अटल चौक में कार्यक्रम देखने एक अन्य लड़के के साथ गया था पर वापस नही आया।
*रो रोकर मातपिता के हाल बेहाल*
घटना के बाद से लापता बालक के मातापिता के आंखों से आंसू नही थम रहे हैं मेरा एक ही बेटा है कहकर यह गरीब मजदूर दंपत्ति रो पड़ते हैं।
*घटना से ग्रामीण चिंतित*
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे सांकरा में इस तरह एक बालक के गायब होने की घटना के बाद अपने बच्चो को लेकर ग्रामीणो की चिंता बढ़ गई है ।
*पतासाजी में जुटी है पुलिस*
इस मामले में चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस पतासाजी में जुटी है ।

