*शिशु मंदिर में बसंत पंचमी मनाया गया*
*शिशु मंदिर में बसंत पंचमी मनाया गया*
जयलाल प्रजापति/ नगरी
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बेलरगांव में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम दिनांक 16-02-2021दिन मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बेलरगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित करने के बाद स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री एल एल ध्रुव जी सेवा निवृ आयुक्त आबकारी अधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा की गांव के बच्चे अच्छी पढ़ाई करके कंपटीशन में भाग लेकर अपने गाँवो का मनोबल बढ़ाना चाहिए और कहाँ कि बच्चों को स्कूल के साथ-साथ घरों में भी अपना पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए ।अध्यक्षता माननीय श्री हरि राम साहू अध्यक्ष भामाशाह शिक्षण संस्था समिति बेलरगांव विशिष्ट अतिथि श्री अमृतलाल नाग सेवा निवृ. वन परीक्षेत्र डोमार सिंह पटेल संरक्षक भामा शिक्षक संस्थान अमर सिंह कश्यप सेवा नियुक्ति प्रधान पाठक गुलाब सिंह पटेल प्रधान पाठक सरस्वती शिशु मंदिर घोटाला शिव कुमार निषाद प्रबंधक राम भुवन शर्मा उपाध्यक्ष मामा शिक्षण समिति बृज लाल साहू भुनेश्वरी नेताम पूर्व सरपंच धनेश्वरी मरकाम पूर्व सरपंच पंचम प्रकाश मानिकपुरी लक्ष्मीनाथ किरण नेताम हेमंत प्रसाद जी अशोक पटेल सुभाष चंद साहू टिकेश्वर साहू अशकरण पटेल दुर्गेश कश्यप गजेंद्र प्रजापति नारद साहू राधेश्याम साहू गेन्द लाल सार्वा प्रीतम लाल सार्व आत्माराम पटेल एवं भामाशाह शिक्षण समिति के सदस्य गण व पालक गण और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बेलरगांव के आचार्य व दीदी जी भैया बहन कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मथन सिंह मरकाम ने की।
