अवैध रूप से चल रहे मिनी आरा मिल पर वन विभाग टीम ने की कार्यवाही
अवैध रूप से चल रहे मिनी आरा मिल पर वन विभाग टीम ने की कार्यवाही
मांढर (धरसींवा)
वन विभाग की टीम ने इलाके में चल रहे अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है
धरसीवां जनपद के ग्राम बरबंदा मैं बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चला रहे हैं आरा मिल पर तड़के सुबह 9:00 बजे वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार के निर्देशन पर तिल्दा क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी के नेतृत्व में फेकूराम वर्मा, सनत कुमार, संजय यादव, रामेश्वर साहू वाहन चालक एवं वन स्टॉफ की टीम ने छापा मारा है ।
मिनी आरा मिल ग्राम बरबन्दा के बलदाऊ वर्मा की बताई जा रही है जब वन विभाग के अधिकारी पहुंचे आरा मिल के मालिक बलदाऊ वर्मा से लाइसेंस दिखाने को कहां लाइसेंस नहीं होने की जानकारी देते हुए वन विभाग की टीम ने आरा मिल मशीन को उखाड़ कर अवैध रूप से रखे लकड़ी को भी जब्ती बनाकर तिल्दा डिपो में सुरक्षित रखवा दिया गया है मशीन की कीमत तीन लाख तथा अवैध लकड़ी की कीमत 90 हजार आंकी गई है बताया जा रहा है कि आरा मिल के संचालक बिना लाइसेंस के अवैध रूप से कई वर्षों से मिनी आरा मिल संचालित कर रहा था जहां मुखबीर की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है
वर्शन
=======
वन विभाग के तिल्दा क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही की गई है आरा मिल के संचालक के पास लाइसेंस नहीं था मशीन को उखाड़ कर तथा वहां रखे अवैध रूप से लकड़ी भी जब्ती बनाकर तिल्दा डिपो में सुरक्षित रखवा दिया गया है ।
