पं.दीनदयाल की जयंती को मनाया समर्पण दिवस के रूप में
पं.दीनदयाल की जयंती को मनाया समर्पण दिवस के रूप में
नगरी
भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को गुरूवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्र . 6 में स्थित उनकी प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ उन्हे माल्यार्पण कर उन्हे याद किया । इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस , जिला मंत्री एवं दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा , मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा , नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला , उपाध्यक्ष अजय नाहटा , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला के अध्यक्ष नंद यादव , मंडल महामंत्री द्वय रामगोपाल साहू हृदय साहू , मीडिया प्रभारी अशोक संचेती पूर्व पार्षद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू , मुक्ता साहू बलजीत छाबड़ा , दुर्गेश साहू , खेमेंन्द्र साहू , भाजयुमो संत कोठारी , हरीश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
