वीडियो--अभनपुर पुलिस को मिली सफलता ,पांच चोर गिरफ्तार
अभनपुर पुलिस को मिली सफलता ,पांच चोर गिरफ्तार
देखे वीडियो--
अभनपुर
अभनपुर पुलिस थाना से मिली जानकारी अनुसार कृषि फार्म परसदा में रामलाल शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज की गयी थी की उनके कृषि फार्म से 15पैकेट खाद चोरी हुई है जिसकी जानकारी अभनपुर थाने में 7/2/21 को दी गयी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस चोरी के मामले में 5 लोगो की गिरफ्तारी की है और साथ ही चोरी में उपयोग हुई एक बोलेरो वाहन CG04NC5243 को भी बरामद किया गया है साथ ही 10पैकेट धान भी बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत22000 बताई जा रही है पांचो आरोपी जिसमे पहला मुख्य आरोपी पिंकू यादव 29 वर्ष ,थालेस्वर निषाद 31वर्ष निवासी बेरला ,प्रेम मांझी 27 वर्ष, बसिस यादव 22वर्ष व एक,17 वर्षीय नाबालिक भी शामिल था पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर धारा 457,380 भ.द.वि .लगाकर कार्रवाही की गयी है ।
बाकि के पांच पैकेट खाद को आरोपी ने अपने खेत पर इस्तमाल किया था जो की आरोपी पिंकू यादव ने पुलिस को अपने बयांन मे कबूलनामा किया।

