आयरन लेडी श्रीमति इंदिरा गांधी जी से मिली महिलाओं को राजनीति में आगे आने की प्रेरणा,अनिता शर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आयरन लेडी श्रीमति इंदिरा गांधी जी से मिली महिलाओं को राजनीति में आगे आने की प्रेरणा,अनिता शर्मा

 आयरन लेडी श्रीमति इंदिरा गांधी जी से मिली महिलाओं को राजनीति में आगे आने की प्रेरणा,अनिता शर्मा



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गांधी जी से महिलाओं को राजनीति में आगे आने की प्रेरणा मिली और आज उन्ही की देन है कि ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिलाएं पंच हैं सरपंच है और विधानसभा में विधायक व संसद में सांसद हैं देश का नेतृत्व करने विदेशों तक जाती हैं विज्ञान के क्षेत्र में अंतरिक्ष मे भी भारत का झंडा महिलाओं ने फहराया है।

    यह बात क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कही वह सांकरा में आयोजित महिलाओं के सम्मान समारोह में बोल रही थी

  एक निजी ओधोगिक इकाई की ओर से आयोजित समारोह में बतौर  मुख्यअतिथि धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सामिल हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की जबकि विशिस्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा रही कार्यक्रम में  क्षेत्र के कई ग्रामीण जनप्रतिनिधि सामिल हुए

   इस अवसर विधायक श्रीमती शर्मा,किरणमयी नायक व डोमेश्वरी वर्मा ने महिला समूह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, सहित उद्योग में काम करने वाली महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।

    विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ,, तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर,, दुष्यंत कुमार की यह पंक्तियां वर्तमान दौर की नालियों पर बिल्कुल सटीक बैठती है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम आज मितानिन बहने, उद्योगकर्मी बहने,एवम अन्य विभाग की महिलाओं के अनुभव,संघर्ष और सेवाओं को देखकर जिन्होंने ने कोरोना काल मे भी अपनी भूमिका बखूबी निभा कर जनकल्याण का कार्य किया ऐसे महिलाओ को आज सम्मान करने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।


*इंदिरा गांधी जी की प्रेरणा हमें नारी शक्ति याद दिलाती है*

  विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही नगरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के अधिकारों को मान्यता दी महिलाओं के लिए मताधिकार और समाज में महिलाओं के बराबर की स्थिति महात्मा गांधी की प्रेरणा से कांग्रेस ने सुनिश्चित करके कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया है महिलाओं को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और आजादी का लड़ाई के दिनों में कांग्रेस अधक्ष बनाने का काम कांग्रेस पर किया है ।स्वर्गीय इंदिरा गांधी ,एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू सहित अनेक महिला ने  कांग्रेस की सरकार में और कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है श्रीमती शर्मा ने कहा है कि विश्व में मानव समाज में देश में सरकार में और कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।


*माता पिता के अंश से ही ब्यक्ति का अस्तित्व,--किरणमयी नायक*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस पर हम केवल महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात करते हैं पर वास्तव में महिला दिवस की बधाई केवल महिलाओं को देने से बात खत्म नही हो जाती है बल्कि महिला भी समाज का प्रमुख अंग है और पुरुष और महिला दिवस की बधाई की बात जब हम करते है तो सभी इंसान में महिला और पुरूष दोनो के अंश बराबरी के होते है।एक पुरुष का निर्माण उसके माता पिता के आधे अंगों से होता है उसी तरह महिला का निर्माण भी होता है। श्रीमती किरणमई नायक ने कहा कि महिलाओं को सम्मान करने की संस्कार बच्चों को घर में अपने आस पड़ोस में निरंतर दें ताकि सभी व्यक्ति महिला चाहे वह बेटी के रूप में हो चाहे बहन के रूप में मां के रूप में दोस्त के रूप में या पत्नी के रूप में सभी को पूरा सम्मान दें जब हम ऐसा करेंगे तब हमारे घर परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।


*इन महिलाओं का हुआ सम्मान*

    क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना से लड़ने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया गया जिसमें मितानिन समूह,नर्स,उद्योग महिला कर्मी, स्वच्छता समूह सहित कई महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads