अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण ने फूंका मुख्यमंत्री गृहमंत्री का पूतला :-
अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण ने फूंका मुख्यमंत्री गृहमंत्री का पूतला :-
आरंग
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन साथ ही महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के पूरे मामले की सूक्ष्म जांच साथ ही पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये आर्थिक मदद और शासकीय नौकरी देने हेतु तहसीलदार आरंग के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया | ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम पंचायत बठेना मे अनुसूचित जाति के बृजलाल गायकवाड़ सहित परिवार मे उनकी पत्नी पुत्र जवान दो पुत्रियों की मृत्यु हुयी है, जिसमे पिता-पुत्र की फांसी मे लटकी लाश मिली है और मां सहित बेटियों की पैरावट में जली हुयी लाश मिली है, पुरा घटना चक्र अनेक संदेहों और साजिश की ओर इंगित करता प्रतीत होता है |
इसी तारतम्य में आज कालेज चौक आरंग से सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाज के लोग इक्कठा होकर पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड आरंग मे पहुंचे जहां उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका | इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय ढीढी जिला महामंत्री डा. श्याम नारंग जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार पाटिल मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली ने संबोधित किया, सभी ने इस घटना को अमानवीय और निंदनीय बताया इसकी सूक्ष्म जांच की मांग की पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद करने और शासकीय नौकरी देने साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा आरंग आकुश भारद्वाज के नेतृत्व मे हुये इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री द्वय अशोक बंजारे, लौटन गिलहरे, जिला सोशलमिडिया प्रभारी सालिक राम साहु,जिला मंत्री आशीष शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुव कुमार मिर्धा, मंडल महामंत्री द्वय देवनाथ साहु, चम्मन लाल साहू मंडल उपाध्यक्ष सूरज शर्मा,नेत्री किरण ढीढी,मंत्री गैंदलाल साहू जिला मंत्री बरातु कुर्रे,जिला कार्यकारिणी बेदराम खुंटे मंडल अध्यक्ष क्रमश: आरंग आकुश भारद्वाज समोदा नंदलाल ओगरे , मंदिरहसौद सुखीराम लहरे जी,तिल्दा शहर लुकराम बघेल,धरसींवा डेविड बनजारे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रितेश साहू राजू देवांगन डां संदीप जैन पार्षद शंकर जलक्षत्री विक्की साहू आलोक गुप्ता टेकचंद लोधी , शैलेंद्र भारती गजेंद्र भारती राहुल रात्रे,छबिराम महिलांग,चेतन बारले,दरबारी बंजारे,सुभाष बंजारे,कृष्णा बंजारे,विष्णु यादव एवं अनुसूचित जाति मोर्चा और भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुये|

