देश मे सी एस सी के माध्यम से पहला डी-वीएलई सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हुआ । ग्रामीण ई स्टोर प्रोजेक्ट एक नई क्रांति की और अग्रसर ।
आज छत्तीसगढ़ में प्रथम डी-वीएलई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
यह ग्रामीण ई-कॉमर्स में एक नई क्रांति होने जा रही है।
देश मे सी एस सी के माध्यम से पहला डी-वीएलई सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हुआ । ग्रामीण ई स्टोर प्रोजेक्ट एक नई क्रांति की और अग्रसर ।
CSC e Governance services India Limited .इलेक्ट्रॉनिक एवम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे है प्रोजेक्ट CSC ग्रामीण ई स्टोर का देश मे पहला csc डिस्ट्रीब्यूटर वी एल ई सम्मेलन रायपुर के निजी होटल में किया गया जिसमें सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर के COO श्री राजा किशोर , वाइस प्रसिडेंट श्री मदन मोहन राऊत एवम स्टेट स्पोक शशांक सिंह राजपूत ने उद्यमियों को ग्रामीण ई स्टोर प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी । साथ ही साथ इस कार्यशाला में whirlpool, Cello, suryaflame कंपनी के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे जिन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर वी एल ई को अपने प्रोडक्ट की संपूर्ण जानकारी दी कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर वी एल ई को कंपनी के सीओओ द्वारा सम्मानित भी किया गया । सरकार की इस सर्विस से सी एस सी वी एल ई को चॉइस सेंटर के साथ साथ रूरल ई कॉमर्स के क्षेत्र में कार्य करने का अच्छा अवसर मिला । छत्तीसगढ़ में 150 डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लक्ष्य है जिसमे से अभी लगभग 50 वी एल ई को डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया है । डिस्ट्रीब्यूटर बनकर वी एल ई बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे है और वोकल फ़ॉर लोकल के तहत छत्तीसगढ़ में लोकल लेवल में अपना समान बेचने के लिए उत्सुक है । इन सभी बड़ी बड़ी कंपनियों का डिस्ट्रीब्यूटर सी एस सी वी एल ई को निशुल्क बनाया जा रहा है ।

