*कोविड-19 बचाव हेतु 10 रक्षा सूत्र अपनाएं:-* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोविड-19 बचाव हेतु 10 रक्षा सूत्र अपनाएं:-*

 *कोविड-19 बचाव हेतु 10 रक्षा सूत्र अपनाएं:-* 



आज संपूर्ण भारतवर्ष में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से रफ्तार पकड़ लिया है छत्तीसगढ़ में भी रायपुर बिलासपुर कोरबा एवं दुर्ग जैसे कई बड़े महानगर में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगा लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है ऐसी स्थिति में अपने आप को स्वस्थ रख पाना एक चैलेंज हो गया है ऐसे में कोरोना से बचाव हेतु कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है जिसके प्रयोग से हम संक्रमण से एक हद तक बच सकते हैं--

 1  मास्क अथवा रुमाल से नाक व मुंह को अच्छी तरह ढक कर रखें 

 2  हाथों को बार बार साबुन से धोएं

 3 भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचें अगर भीड़ में जाना आवश्यक हो तो  2 गज की दूरी बनाकर रखें 

 4 संक्रमित की संभावना वाले स्थान एवं चीजों को sanatizer करें 

 5 दिन में कम से कम 2 बार गर्म  भाप से सिकाई करें

 6 गर्म पानी का सेवन करें ताकि गले का संक्रमण को रोका जा सके

 7  प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम अनुलोम विलोम करें 8 कम से कम

 8 घंटे की नींद आवश्यक है

 9 नींबू आंवला लहसुन अदरक काली मिर्च लौंग इलाइची गिलोय तुलसी पत्र आदि का सेवन किसी न किसी रूप में करें 10  एक -एक चम्मच च्यवनप्राश एवं हल्दी वाले दूध गोल्डन मिल्क का सेवन करें ।

       इन उपायों के उपयोग से जहां हम कोरोनावायरस से बच सकते हैं वही अपनी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बना सकते हैं यदि किसी कारण से संक्रमण हो भी जाता है तो वह अधिक गंभीर प्रकृति का नहीं होता है वर्तमान में शासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु टीकाकरण लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है वैक्सीनेशन से लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है एवं  शरीर में एंटीबॉडी बनने से कोरोना की मृत्यु दर में भी कमी आई है इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु हमेशा सनकी द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन में शत-प्रतिशत सहभागिता दिखानी है साथ ही साथ उपरोक्त 10 रक्षा सूत्र को जीवन में अपनाना है ।

               डॉ रविंद्र कुमार वर्मा

      आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  

  शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसापानी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads