ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव द्वारा आइसोलेशन सेंटर के लिए दो ऑक्सो मीटर भेंट किया
ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव द्वारा आइसोलेशन सेंटर के लिए दो ऑक्सो मीटर भेंट किया
जयलाल प्रजापति/सिहावा-नगरी
नगरी बेलरगाँव ,तैलिक कुलभूषण दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर ग्रामीण साहू समाज द्वारा बेलरगांव में बने आइसोलेशन सेंटर के लिए डॉक्टर एस .के .नाग के कर कमलों से दो नग ऑक्सो मीटर सेनीटाइजर प्रदान किया गया
साथ ही क्षेत्र के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर एस. के. नाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलरगांव का कोरोना महामारी के समय उनके जन सेवा कार्य के लिए गमछा सैनिटाइजर भेंट कर सम्मान किया गया। और साहू समाज सभी सामाजिक बंधुओं - माताओं से अपील करता है कि किसी भ्रम में ना पड़ते हुए कोरोना का टीकाकरण जरूर करवाएं एवं कोरोना के लक्षण दिखने पर इसे छिपाए नहीं तुरंत ही जांच करवा कर डॉक्टर के मार्गदर्शन में अपना इलाज करवाएं। मार्क्स जरूर लगाएं और 2 गज की दूरी बनाए ताकि समाज और अपने परिवार को सुरक्षित रखे...
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष लिलंबर साहू पूर्व तहसील संरक्षक डोमार सिंह साहू परिक्षेत्रीय संरक्षक हरी राम साहू ग्रामीण संरक्षक चमरू राम साहू जिला संयुक्त सचिव सुभाष चंद्र साहू तहसील अंकेक्षक बृजलाल साहू चुन्नू लाल साहू सनातन साहू टीकम साहू प्रदीप साहू टिकेश्वर साहू चंद्रशेखर साहू उमेश साहू आदेश्वर साहू खेमू साहू अश्वनी साहू यतेंद्र साहू नारद साहू एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
