कूँरा में आग लगने से सिलेंडर हुआ ब्लास्ट,5 मकान जलकर खाक,1 व्यक्ति गंभीर
कूँरा में आग लगने से सिलेंडर हुआ ब्लास्ट,5 मकान जलकर खाक,1 व्यक्ति गंभीर
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
धरसीवां के कूँरा नगर में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया ओर देखते ही देखते आग ने 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
*मजदूर वर्ग के है पीड़ित*
जिस मकान में सिलेंडर में आग लगी वह गंगाराम का मकान है सुबह सुबह अडोस पड़ोस के सभी फेक्ट्रियो में मजदूरी करने जा चुके थे इधर गंगाराम की पत्नी भोजन बनाना शुरू की तभी अचानक आग लग गई और वह दौड़कर घर के बाहर आ गई जैंसे ही आग फैली तो देखते देखते आग ने अडोस पड़ोस के 5 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया गंगाराम खपड़ैल मकान के ऊपर चढ़ गया तभी अचानक सिलेंडर ब्लॉस्ट हुआ और वह नीचे गिरकर घायल हो गया ।
*सूचना मिलते ही पहुची 112*
इधर सूचना मिलते ही धरसीवां का 112 वाहन से कपिल चंद्रवंशी ओर चालक बंजारे मौके पर पहुचे कूँरा के लोग किसी तरह आग बुझाने के प्रयास में जुटे थे पुलिस की सूचना पर तत्काल इस्पात गोदावरी सिलतरा व जायसवाल निको स्टील प्लांट सांकरा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची उधर रायपुर से भी दो फायरब्रिगेड मौके पर पहुची ओर आग बुझाने शुरू किया इस तरह 4 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
*सबकुछ जलकर हुआ राख*
इस घटना में गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल 112 की मदद से धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया गया वही इस घटना में आधा दर्जन मजदूर परिवारो का सबकुछ जलकर राख हो गया अब उनके सामने न छत बची न कुछ खाने पीने बनाने का सामान बचा है नागरिकों ने शासन प्रशासन से मजदूर वर्ग की तात्कालिक सहायता की भी मांग की है।



