सरकारी व निजी अस्पतालों की व्यवस्था, आक्सीजन सिलेन्डर व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, कोविड सेन्टर की स्थिति, वेक्सीनेशन कार्य की प्रगति, एम्बुलेंस व्यवस्था, मास्क व सेनेटाइजर वितरण संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सरकारी व निजी अस्पतालों की व्यवस्था, आक्सीजन सिलेन्डर व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, कोविड सेन्टर की स्थिति, वेक्सीनेशन कार्य की प्रगति, एम्बुलेंस व्यवस्था, मास्क व सेनेटाइजर वितरण संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी द्वारा अभनपुर क्षेत्र का दौरा करते हुए जनपद कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात के संबंध में लिया बैठक



 सरकारी व निजी अस्पतालों की व्यवस्था, आक्सीजन सिलेन्डर व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, कोविड सेन्टर की स्थिति, वेक्सीनेशन कार्य की प्रगति, एम्बुलेंस व्यवस्था, मास्क व सेनेटाइजर वितरण संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा

अभनपुर

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी द्वारा अभनपुर क्षेत्र का दौरा करते हुए जनपद कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात के संबंध में बैठक किया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों की व्यवस्था, आक्सीजन सिलेन्डर व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, कोविड सेन्टर की स्थिति, वेक्सीनेशन कार्य की प्रगति, एम्बुलेंस व्यवस्था, मास्क व सेनेटाइजर वितरण संबंधी विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गयी। 



बैठक के दौरान सांसद ने फोन पर कलेक्टर व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से आक्सीजन सिलेन्डर, मशीन, मास्क, सेनेटाइजर व अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में बातचीत कर कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया।

बैठक में क्षेत्र के यह अधिकारी रहे  उपास्थित

बैठक में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, जनपद पंचायत सीईओ आरके वर्मा, नगर पंचायत सीएमओ जागृति साहू, ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी शांतिदेवी कंवर, टीआई बीआर साहू व अन्य अधिकारी से उनके दायित्व में होने वाली परेशानी तथा आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के संबंध में सांसद महोदय ने विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की मदद करें और अपील करते हुए कहा कि केवल कर्तव्य का पालन करना है यही सोच कर हमें कार्य नहीं करना है बल्कि मानवता के नाते भी यदि ऐसे मुश्किल वक्त में लोगों का सहयोग और मदद करते हैं तो यह भी एक ईश्वरीय कार्य है।



क्षेत्र में वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित करने का विशेष अभियान चलाने का सुझाव सांसद द्वारा दिया गया।

लाकडाउन की स्थिति में शासन द्वारा दी जाने वाले राशन सामग्री हेतु लोगों को इधर उधर न भटकना पड़े इसके लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की विशेष टीम गठित करने का निर्देश उन्होंने दिया और कहा कि यह टीम घर घर जाकर राशन वितरण करें तथा सबको शासन की घोषणानुसार निशुल्क राशन प्राप्त हो यह सुनिश्चित करें। 

थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए वैक्सीन के संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, साथ ही आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, सुनील प्रसाद, दिलीप अग्रवाल, संचित तिवारी, चेतना गुप्ता, राजा राय, गौरव शर्मा, गोयल भट्ट व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads