नवापारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन ,नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया
नवापारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन ,नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया
गोबरा नवापारा नगर
1 मई से आरम्भ हो रहे वैक्सीनेशन के पूर्व नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया । चूँकि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 की वैक्सीन लगने के बाद आगामी 2 से 3 माह तक रक्तदान नहीं कर पाएंगे जिससे भविष्य में जरूरतमंदों को रक्त की कमी महसूस होगी इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से 30 अप्रैल को स्थानीय तारा चंद बोथरा हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा राजिम में नगर के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रास ब्लड बैंक के विशेष अहयोग से रायपुर के शिवनाथ ब्लड बैंक के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संजीव तिवारी के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया जहां उनकी टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह, सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी सहित प्रीति साहू, तनु जंघेल, प्रेमलता पटेल, कृष्णा नाग और धर्मेंद्र नाग ने पूर्ण सेवा भावना के साथ शिविर को संपन्न किया । इस शिविर में 75 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ । यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चला । साथ ही समस्त रक्तदान वीरों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
नगर के युवा वर्गों द्वारा आयोजित इस शिविर को सफल बनाने हेतु राजेन्द्र पारख, नवीन बोथरा, उमेश लालवानी, विवेक झाबक, सुनील पारख, प्रभात जैन, मनीष रायसोनी, अंकित बाफना, वैभव पारख, शुभम टाटिया, मेहुल पारख, यश ललवानी, अंकित गोलछा सहित तारा चंद बोथरा स्मृति महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्री विकास चंद्राकर एवम उनके स्टाफ का भरपूर योगदान रहा।


