जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
गरियाबंद
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ कोरोना संबंधी अव्यवस्थाओं के विरोध में शनिवार को 3 घंटे तक घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल कांग्रेस की सरकार हो गई है। गरियाबंद, राजिम, छुरा ,फिंगेश्वर, मैनपुर , गोहरापदर देवभोग, झाखरपारा, पांडुका इत्यादि भाजपा मंडल के कार्यकर्ता धरने में बैठे।
विधायक डमरुधर पुजारी ने अपने निवास उरमाल में धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि असंवेदनशील स्वास्थ्य के मामले में कांग्रेस की सरकार हो गई है, इलाज के अभाव में लोगों की मौत हो रही है दवाइयों के लिए भटकना पड़ रहा है, इसको लेकर राज्य सरकार चिंतित नहीं है। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी अपने निवास में धरने में बैठे ।
छुरा में भाजपा जिला के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार को चेतावनी दी कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपना नैतिक कर्तव्य मानते हुए धरना प्रदर्शन किया है, कांग्रेस के विरोध में यह आंदोलन पूरी तरह सफल रहा, घरों में धरने में बैठकर कार्यकर्ताओं ने आम जनता की आवाज को बुलंद किया है, श्री साहू ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, रिंकु सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हेमंत कंसारी प्रदेश सदस्य मौजूद थे।
राजिम में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ,मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के नेतृत्व में धरना दिया गया।
श्री उपाध्याय ने कहा कि राज्य में कोरोना की अनियंत्रित स्थिति हो गई है, इसके लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है। जनता में हाहाकार मचा है, जनता डरी हुई है। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों की अव्यवस्था के चलते कोरोना संक्रमित मरीजो को जान से हाथ धोना पड़ रहा ,वही दूसरी ओर निजी अस्पतालों में खुली लूट मची हुई है। जीवन रक्षक दवाइयों की राजधानी में ही खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, समय पर मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध नही करा पाना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सरासर लापरवाही है, यहां पूर्व विधायक के साथ धरने में पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, भाजपा नेता आशीष शिंदे, सोमनाथ पटेल, किशोर पटेल, आशीष पांडे, शरद यादव, पूरन यादव उपस्थित थे।
गरियाबंद जिला मुख्यालय में भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला मंत्री श्रीमती मिलेश्वरी साहू ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, प्रचार प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोंनटेके, अजय रोहरा, रेणुका साहू सहित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है, कोरोना संबंधी अव्यवस्थाएं अस्पताल में व्याप्त है, मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिल पा रहा है, दवाइयों के लिए लाइन लगानी पड़ रही है ,स्वास्थ्य के मामले में इस तरह की स्थिति कांग्रेस सरकार के कारण हुई है।
भाजपा के महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने धरना देने के बाद कहा कि छतीसगढ़ मे तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमित मरीजो को स्वास्थ्य स्वास्थ सुविधा देने में कांग्रेस सरकार नाकाम है , भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को जगाने का प्रयास किया है ,ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
इसके अलावा भाजपा मंडल देवभोग में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल, कुंजबिहारी बेहरा , पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथी मांझी, चंद्रशेखर सोनवानी, लूद्राक्ष साहू, मंडल झाखरपारा में देशबंधु नायक, श्रीमती शकुंतला नायक, खीरलाल नागेश, सीताराम यादव, मंडल गोहरापदर में रामरतन मांझी, जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरमती मांझी, श्रीमती मोहना नेताम, गुरुनारायण तिवारी, योगीराज कश्यप, तान सिंह मांझी, मंडल मैनपुर में योगेश शर्मा ,श्रीमती कांति मरकाम, दुलार सिन्हा, मंडल छुरा में चिरंजीव देवांगन जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी ध्रुव जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, पीलू यादव , प्यारे सिंह दीवान, मंडल राजिम में महेश यादव , श्रीमती अंजू नायक,मंडल पांडुका में छतर सिंह ठाकुर , संदीपपांडेय, मंडल फिंगेश्वर में भागवत हरित, श्रीमती मंजूलता हरित , गोपचंद्र बनर्जी, जगदीश यादव, रामूराम साहू ,गजेश्वर सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर , मनीष हरित इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वही जिले के बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।












