*छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का का धरना प्रदर्शन* *करना पूरी तरह से बेबुनियाद*
*छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का का धरना प्रदर्शन* *करना पूरी तरह से बेबुनियाद*
जयलाल प्रजापति/सिहावा-नगरी
पूरा विश्व कोरोनावायरस महामारी से पूरी ताकत के साथ लड़ रही है वही भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना तुच्छ राजनीति को दर्शाता है जिस महामारी के खिलाफ हमें संगठित होकर लड़ाई लड़नी है उस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अनर्गल बयानबाजी करना शोभा नहीं देता वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेलरगांव कैलाश नाथ प्रजापति ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ शासन वृहद स्तर पर कोरोना महामारी से लड़ने का पूरी तरह से प्रयास कर रही है जिस तरह से शासन ने तत्परता दिखाई है उसकी सहाराना पूरे विश्व स्तर पर हो रही है छत्तीसगढ़ में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है एवं निशुल्क 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने की बात एवं प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क राशन प्रदान करने की बात इस महामारी के समय में सरकार का निर्णय निचित ही प्रदेश के जनता के लिए लाभप्रद होगा साथ ही उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में दवाई की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर में कोरोंनटाईन सेंटर की व्यवस्था हॉस्पिटलों में पर्याप्त बेड एवं वेंटीलेटर की व्यवस्था व हॉस्पिटल के अलावा अन्य जगह पर वेंटिलेटर एवं बेड की व्यवस्था वृहद स्तर पर अभियान चलाकर की जा रही है जिससे जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोनावायरस से मुक्त प्रदेश बनेगा यही कारण है की आज कोरोना मरीजों की रिकवरी दार में बढ़ोतरी देखी जा रही है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन का पूरा पूरा विरोध करती है तथा इस तरह के धरना प्रदर्शन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की छोटी सोच को दर्शाती है साथ ही सभी नगरिक के साथ मिलकर इस व्यापक महामारी से लड़ने के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव आवाहन करती है।
