आज का चिंतन(सुविचार)
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..24-04-2021*..🎋
परमात्मा की तस्वीर लगाओ मन रूपी कक्ष में, फिर होंगे सारे फैसले होंगे आपके पक्ष में।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *σм ѕнαитι*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️
®🙏 *꧁!! ओम शांति !!꧂*🙏®
*माना कि वक्त बहुत कठिन है, दौर बहुत मुश्किल है, पर हिम्मत और सावधानी से लड़ा जा सकता है। सच है की जिंदगी थोड़ी थम सी गई है, पर हम चाह कर भी इस धीमी गति से नहीं चल सकते। घर में रहकर हम लंबे समय तक नहीं रह सकते इसलिए बहुत जरूरत होने पर ही सावधानी बरतते हुए हमें घर से बाहर निकलना है, अपनी जिंदगी को फिर से गति देनी है। डरे नहीं, बस सावधान रहें। याद रखें बहादुरी और मूर्खता में बहुत मामूली सा फर्क होता है, लेकिन वही फर्क एक इंसान को जिता देता है और दूसरे को हरा देता है।*
*◆●ओम शांति●◆*
🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️🧚♀️
#निर्भय_बनने_में_आध्यात्मिकता_की_भूमिका
*डर को भगाने में आध्यात्मिकता बहुत सहायक हो सकती है।*
*पहला ~ आध्यात्मिकता हमें बताती है कि मैं कौन हूँ । मैं अजर , अमर , अविनाशी चैतन्य आत्मा हूँ , शरीर तो मेरा वस्त्र मात्र है , इस स्मृति से मृत्यु का भय निकल जाता है ।
*दूसरा ~ आध्यात्मिकता हमें बताती है कि मेरा कौन है । मेरा सच्चा पिता सर्वशक्तिवान परमपिता परमात्मा शिव है जो हर पल मेरे साथ है , वही मेरा सच्चा रक्षक है । यह स्मृति भी भय को भगा देती है । वास्तव में डर विश्वास के विपरीत है । जब हम डरते हैं तो हम भगवान को यह संदेश देते हैं कि हम उस पर विश्वास नहीं करते ।
*तीसरा ~ आध्यात्मिकता हमें बताती है कि जो हुआ , अच्छा हुआ , जो हो रहा है , अच्छा हो रहा है तथा जो होगा वो भी अच्छा होगा । इस सृष्टि रंगमंच का हर क्षण कल्याणकारी है , हर आत्मा अपना पार्ट अच्छी तरह बजा रही है । यह स्मृति भी भय से निजात पाने में मदद करती है । भय को अपना भाग्य मत बनाइये । निर्भीकता में जादू | है । इस जादू को अपने जीवन में चलने दीजिये ।
ओम शांति





