सेहत
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये फूड्स, बढ़ते वजन से भी दिलाएं छुटकारा
रविवार, 18 अप्रैल 2021
Edit
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये फूड्स, बढ़ते वजन से भी दिलाएं छुटकारा
मधुमेह की बीमारी होने पर शरीर में इंसुलिन नामक हॉर्मोन का उत्पादन कम होने लगता है। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को ऐसे खाने का सेवन करना चाहिए, जिनमें इंसुलिन की मात्रा अधिक हो।
आज के समय में आरामदायक जीवन शैली और बिगड़ते खानपान के कारण कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, उनमें से ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज की। डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखना काफी आवश्यक होता है। क्योंकि, शरीर में शुगर लेवल की मात्रा बढ़ने से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें गुर्दे खराब हो जाना, आंखों की रोशनी धुंधली होना, दिल का दौरा पड़ना और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां शामिल हैं।
बता दें, मधुमेह की बीमारी होने पर शरीर में इंसुलिन नामक हॉर्मोन का उत्पादन कम होने लगता है। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को ऐसे खाने का सेवन करना चाहिए, जिनमें इंसुलिन की मात्रा अधिक हो। यह सब्जियां ना सिर्फ शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं, बल्कि वजन घटाने में भी कारगर हैं।
ब्रोकली: ब्रोकली में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसमें बिल्कुल भी स्टार्च नहीं होता। पोषक गुणों से भरपूर ब्रोकली शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करती है। एक शोध के अनुसार एक कप कच्ची ब्रोकली में करीब 20 कैलोरी, 3.7 ग्राम कार्ब्स और 2 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक है।
फलियां: फलियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, साथ ही इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। सब्जियों में इस्तेमाल की जाने वाली फलियां यानी बीन्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। साथ ही यह वजन घटाने में भी कारगर हैं।
पालक: पालक का सेवन करना यूं तो समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन, साथ ही यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। पालक में करीब 6.9 कैलोरी होती हैं, इसमें 1.1 ग्राम कार्ब्स और 0.9 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। ऐसे में अपने खाने में पालक को शामिल करना चाहिए। साथ ही नियमित तौर पर पालक का सेवन करने से वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
अखरोट: ड्राई फ्रूट्स शरीर में शुगर लेवल की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि नियमित तौर पर अखरोट का सेवन किया जाए, तो आपका शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है। अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें 190 कैलोरी, 18 ग्राम फैट, 4 ग्राम कार्ब्स, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है। ऐसे में अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।
Previous article
Next article
