नगर के राहुल सेन और उनकी युवा टीम मुक जानवरों के प्रति काफी गंभीर
नगर के राहुल सेन और उनकी युवा टीम मुक जानवरों के प्रति काफी गंभीर
गरियाबंद
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में लॉक डाउन लगा है। ऐसे समय में आवारा पशुओं की चिंता करते हुए भोजन का इंतजाम करने युवा जूटे हुए हैं, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन और उनकी युवा टीम मुक जानवरों के प्रति काफी गंभीर है। इनकी युवा टीम प्रतिदिन राजिम नगर के चौक चौराहे में आवारा पशुओं के लिए भोजन का इंतजाम कर रही है, इनके कार्यों को देखते हुए लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बेजुबान आवारा पशुओं के सामने दुकाने और घरों के दरवाजे लगातार बंद रहने के कारण भोजन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए युवा टीम पशुओं को भोजन का प्रबंध करने सक्रिय है,
राहुल सेन ने बताया कि बेजुबान पशुओं के लिए लॉकडाउन में भोजन का कोई इंतजाम नहीं है, उनकी टीम के सदस्यों ने इसे पुण्य कार्य मानते हुए भोजन के इंतजाम करने में सहभागीता दिखाई है। यह कार्य लगातार किया जाएगा, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि इस तरह के कार्य में आगे आए, जिससे बेजुबान जानवरों को भोजन के लिए न भटकना पड़े।
कोरोना संक्रमण के साथ गर्मी भी बढ़ गई है ,भोजन पानी के लिए जानवरों को इधर उधर भटकते आसानी से देखा जा सकता है, युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे आए तो बेजुबान जानवर के बीच व्याप्त भोजन और पानी का संकट दूर कर सकते हैं। वर्तमान समय कठिन दौर से गुजर रहा है, आम इंसान जहां संकट में है, उसी के तर्ज पर पशुओं के सामने लॉकडाउन में गंभीर संकट है, पशुओं के लिए चारा का इंतजाम करना नेक कार्य है, इस पुनीत कार्य में समाज को भी आगे आना चाहिए।

