*पीएलसी अभनपुर ने आयोजित किया राज्यस्तरीय कोरोना जागरूकता क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता*
*पीएलसी अभनपुर ने आयोजित किया राज्यस्तरीय कोरोना जागरूकता क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता*
अभनपुर :-
पीएलसी टीम अभनपुर ने लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण को रोकने व स्कूली बच्चों, आमजनो को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ऑनलाइन कोरोना जागरूकता के लिए क्विज एवं पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजम किया जिसमें पूरे राज्यभर से लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया ,पीएलसी अभनपुर के लीडर हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि पीएलसी लगातार अनेक शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन इस कोरोना काल मे कर रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रहे बच्चें घर बैठे ही ज्ञान प्राप्त कर सके । चूंकि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा हैं और इस बार सभी उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं अतः इस क्विज में माध्यम से कोरोना से संबंधित देश विदेश एवं राज्य स्तरीय प्रश्नों का संकलन कर क्विज में शामिल किया गया , साथ ही कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए जागरूकता हेतु चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता किया गया जिसमें बच्चों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक चित्रकला प्रस्तुत किये । पीएलसी के सक्रिय सदस्य बसंत कुमार दीवान ने रिजल्ट घोषित किया जिसमें चित्रकला में प्रथम स्थान शारदा सिंह शासकीय मिडिल स्कूल सिंघिया ,पौड़ी उपरोड़ा कोरबा ,द्वितीय स्थान लोमश कुमार शासकीय हाई स्कूल कोडिया दुर्ग, रोशिनी राजवाड़े मिडिल स्कूल अंगा,बैकुंठपुर एवं स्मिताबेन दिनेश चंद्रराना ,टिकरिया मठ प्री स्कूल वडोदरा , तृतीय स्थान ऋतुरानी साहू ,सरस्वती शिशु मंदिर चंपारण ,अभनपुर , मुकेश कुमार सिन्हा , शास.उ.मा. विद्यालय संकरी ,अभनपुर , आरव जैन , इग्नाईट गवर्मेंट इंग्लिशमीडिम स्कूल करहि ,मुंगेली, दीपांजलि जागनेरी ,शासकीय हाई स्कूल कनेवारा ,बालोद ने प्राप्त किये है ।साथ ही क्विज एवं चित्रकला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पीएलसी की ओर से आकर्षक ई -सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम में पीएलसी सदस्यों दीपक कुमार ध्रुवंशी,ऋषि कुमार पांडेय,सोमा बनिक,कंचनलता,प्रेमलता साहू,गिरधर राम साहू,उकेश कुमार तारक,खेमराज कुम्भकार,नागेंद्र कंसारी ,रामनारायण धीवर ने विशेष सहयोग किये ।
