जन्मदिन पर पापा ने दी बिटिया को तोहफ़े में मास्क..सोशल मीडिया में किया पोस्ट..लोगों ने खूब सराहा
जन्मदिन पर पापा ने दी बिटिया को तोहफ़े में मास्क..सोशल मीडिया में किया पोस्ट..लोगों ने खूब सराहा
गरियाबंद
कहते है बिटिया पने पापा की सबसे करीबी होती है और आमतौर पर इंसान अपनी बिटिया को जन्मदिन पर उसे महँगे से महँगे तोहफ़ा देना पसंद करते है.पर गरियाबंद नगर अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने अपनी लाड़ली बिटिया को जन्मदिन के तोहफ़े के रूप में उपहार स्वरूप मास्क भेंट किया और इसे शोसल मीडिया में पोस्ट किया ।
जिसे लोगों ने जमकर वायरल भी किया.श्री मेमन ने कहा की वो आमजनता को ये संदेस देना चाहते है कि कोरोना के इस संकटकाल में मास्क सबसे जरूरी और अनिवार्य है। मास्क ही सुरक्षा कवच है उन्होंने आम जनता से अपील की है बिना मास्क वे अपने घर के बाहर कदम ना रखे आज की स्थिति में हमें ख़ुद को बचाव के लिए जागरूक होना ज़रूरी है बे वजह घर से ना निकले.और मास्क को अपने दिनचर्या में शामिल करे।

