भाजपा मंडल अध्यक्ष होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ , अपना अनुभव किया साझा :- - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा मंडल अध्यक्ष होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ , अपना अनुभव किया साझा :-

 भाजपा मंडल अध्यक्ष होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ , अपना अनुभव किया साझा 



गोबरा   नवापारा नगर


    नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव 14 दिन पूर्व कॅरोना पॉजिटिव हो गये थे , उन्होंने होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार लिया और अब वे स्वस्थ हैं लोगों के लिए उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पॉजिटिव आने के बाद पहला काम करें कि डर को भगा दे , सकारात्मक सोच रखें , अच्छी पुस्तकें पढ़े , भजन - संगीत सुनें तथा धार्मिक सीरियल देखें ।।

      वर्तमान समय में अगर आपको लगता है कि कुछ भी शारीरिक कष्ट है तो जांच कराने से पहले अपने आप को घर के अन्य सदस्यों से अलग कर लेवें और प्राथमिकता के साथ कोविड टेस्ट जरूर करावें , रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जरा भी पैनिक न होवें घर पर रहकर डॉ की सलाह अनुसार दवाई लेते रहे , तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी , जूस ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लावें । 

ज्यादा गरिष्ठ भोजन के बजाय सुपाच्य भोजन लें , काढ़ा , गार्गल और भाप नियमित रूप से दिन में 4से 5 बार लेवें ।। समय समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल और तापमान लेते रहे और चार्ट बनाकर लिखते रहे ।।

आपकी हिम्मत और परिजनों का सकारात्मक सहयोग ही आपको इस महामारी से बचायेगा ।।

अंत में सभी स्वस्थ रहें - मस्त रहें , सकारात्मक रहे ।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads