क्राइम
गांजा बेचते पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार
बुधवार, 28 अप्रैल 2021
Edit
गांजा बेचते पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
पुलिस ने ग्राम घिवरा के महासिंह वर्मा पिता भुलाऊ वर्मा उम्र 62वर्ष को अपने गांव में अवैध रूप से गांजा बेचते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेंच रहा है जिस पर खरोरा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महासिंह से 2kg 200gram गांजा आरोपी की स्कूटी पेप की डिक्की से बरामद कर समक्ष गवाहन जप्त किया साथ ही गांजा की बिक्री रकम 100रुपए जप्त किये ।आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक 166/21 धारा 20B एनडीपीएस एक्ट तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को आज दिनाक को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।
Previous article
Next article
