बानगर में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत,टीकाकरण के लिए बचे लोगो को किया प्रेरित
बानगर में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत,टीकाकरण के लिए बचे लोगो को किया प्रेरित
अभिमन्यु नेताम/कुरुद
ग्राम पंचायत बानगर में कोरोना बचाव टीकाकरण में 45 वर्ष तक के लोगो को पंचायत भवन में टिका लगाया गया वही छूटे लोगो को टिका लगाने आज दूसरी बार पंचायत भवन में शिविर लगाया गया वही कई लोग जागरूकता के अभाव में टीकाकरण के लिए नही पहुँच रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर लोगो को जागरूक करने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लोगो को समजाइस दिया गया वही टीकाकरण में शेष बचे व्यक्तियो को घर घर जाकर प्रोत्साहित भी किया गया जिसमे सरपंच निर्मला गणपत साहू,पंचायत सचिव महेंद्र साहू,पटवारी बिसन लाल,देवकुमार साहू प्राचार्य,लक्ष्मी साहू आंगनबाडी कार्यकर्ता,राजेन्द्र कुमार कोटवार सहित मितानिन व पंचगण घर घर जाकर लोगो को जागरूक किया गया।


