बचाव की सभी बातें हो चुकी, उन पर अमल करके ही मृत्यु और बरबादी रोक सकते हैं - तारिणी नीलम चन्द्राकर
बचाव की सभी बातें हो चुकी, उन पर अमल करके ही मृत्यु और बरबादी रोक सकते हैं - तारिणी नीलम चन्द्राकर
अभिमन्यु नेताम/ कुरुद
जिला पंचायत सदस्य कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि पूरी दुनिया के साथ हमारा प्रदेश और जिला कोरोना की भयानक आग में झुलस रहा है. चिकित्सा जगत भी अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश रहा है लेकिन कोरोना वायरस ने सारे उपाय को धता बता दिया है. इसकी सबसे बड़ी वजह आम जनता की भारी लापरवाही ही प्रमुख है. विभागों और सरकारों द्वारा उपाय के सभी साधनों को संचार माध्यमों से लगातार बताया जा रहा है, लेकिन आम गतिविधियों में इसके लिए गंभीरता नही है.
हॉस्पिटल में जगह नही -
प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में इमरजेंसी बेड, आई सी यू यूनिट फूल हो चुके हैं, अब मरीजों को भर्ती होने के लिए कई अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. एम्स, डॉ आंबेडकर, से रायपुर तक मरीजो की बाढ़ आ गई है.
लापरवाही पड़ रही भारी -
लोगों की लापरवाही का आलम यह है कि बीमार होने के कई दिनों बाद कोरोना जांच करवाते है, तब तक मरीज की हालत बहुत बुरी हो चुकी होती है, वायरस शरीर को काफी नुकसान पहुंचा चुका होता है. समझ और जागरूकता दिखाते हुए लक्षण के दिखने पर ही जांच करवा लेना उचित है।
