*कंटेनमेंट जोन एरिया के प्रत्येक लोगों की हो टेस्टिंग*
*कोरोना संक्रमितों को दें नि:शुल्क आक्सीमीटर और थर्मामीटर:- अधिवक्ता शत्रुहन साहू*
*कंटेनमेंट जोन एरिया के प्रत्येक लोगों की हो टेस्टिंग*
धमतरी:
समाजसेवी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने धमतरी के कलेक्टर महोदय को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित आवेदन देकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को निशुल्क ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध कराने एवं कंटेनमेंट जोन एरिया के प्रत्येक लोगों का टेस्टिंग कराने की मांग किया है कि उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में भी कोरोना महामारी जिस तरह से लोगों को अपना शिकार बना रही है उससे पूरे जिले में एक भय का वातावरण बनते जा रहा है दिन प्रतिदिन यह अपना नया रिकॉर्ड बना रहे हैं जिसके चलते जिला प्रशासन के द्वारा संपूर्ण जिले में 11 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाई गई है उसके बाद भी कोरोना के संक्रमण में कोई कमी नहीं हो रहा है यदि इसे नियंत्रण करना है तो जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मिलकर कंटेनमेंट जोन एरिया में निवासरत प्रत्येक व्यक्तियों का घर-घर जाकर संक्रमण की जांच की जानी चाहिए ताकि लॉक डाऊन सार्थक हो सके और तभी इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा साथ ही जो व्यक्ति कोविड टेस्ट कराने जाता है और उसकी रिपोर्ट पाजीटीव आती है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रखने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा मेडिकल आक्सीमीटर और थर्मामीटर लेने को कहते हैं जो आक्सीजन लेवल और बुखार चेक करने के लिए अति आवश्यक उपकरण है आक्सीमीटर व थर्मामीटर की मेडिकल स्टोर में कीमत 1000-2000 रुपए तक है एक गरीब व्यक्ति के लिए यह रकम भारी पड़ती है यही कारण है कि जो व्यक्ति घर में ही होम आइसोलेशन रहकर अपना उपचार कर सकता है उन्हें मज़बूरी में शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड सेंटर में जाना पड़ता है जिसके कारण स्थितियां बदहाल होती जा रही है*
*इसलिए अधिवक्ता शत्रु हन साहू ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जिलावासियों को इस महामारी से बचाने के लिए जिला में जितने भी कंटेनमेंट जोन एरिया है उस एरिया के प्रत्येक लोगों का घर-घर जाकर टेस्टिंग की जाए साथ ही सभी करोना पाजिटीव जो होम आइसोलेशन में रहना चाहते है उन्हें आक्सीमीटर और थर्मामीटर निशुल्क प्रदान किया जाए। जिस से फैल रही महामारी पर नियंत्रण एवं बदहाली और भय के वातावरण पर अंकुश लगाई जा सके।
