आज का चिंतन(सुविचार) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का चिंतन(सुविचार)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..28-04-2021*..🎋


अदृश्य कोरोना वायरस यदि हमें डरा सकता है तो अदृश्य भगवान हमें बचा भी सकता है इसलिए भगवान पर भरोसा रखें,सब मंगल होगा । 

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
  💥 *विचार परिवर्तन*💥

✍🏻गुस्सा और अहंकार जीवन में क्रेडिट कार्ड की तरह होता हैं अभी जितना उपयोग करेंगे बाद में भुगतान ब्याज के साथ करना पडेगा।

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

🌹 *σм ѕнαитι.*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻



🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
*सुख  और  शांति  की  प्राप्ति ;* 

*सारा  संसार  सुख  और  शांति  की  तलाश  में  मारा - मारा  फिर  रहा  है  ।  शारीरिक  और  बाहरी  सुख  क्षणभंगुर  और  बदल  जानेवाले  हैं  ।  इंद्रियों  के  घाट  पर  जो  सुख  प्रतीत  होते  हैं  ,  वे  हमारे  अपने  ही  मन  की  वृत्तियों  के  उनके  साथ  जुड़  जाने  के  फलस्वरूप  हैं  ।  वह  सुख  हमारा  अपना  ही  है  जो  एकाग्रता  ( मन  की  वृत्तियों  की  क्षणिक  एकाग्रता )  के  कारण  प्रतीत  होता  है  ;  जिस  प्रकार  कुत्ता  हड्डी  को  चबाता  है  जिससे  उसके  अपने  मुँह  से  खून  बहता  है  ,  वह  उसे  पीकर  मस्त  होता  है  और  समझता  है  कि  यह  हड्डी  से  मिल  रहा  है ।*  

*_ _ _ आत्मा  चेतन  है  ,  उसे  अचेतन  जड़  पदार्थों  से  सुख  कहाँ  !  उसे  तो  केवल  महाचेतन  के  साथ  जुड़ने  से  सच्चा  सुख  मिल  सकेगा  ।  गुरु  का  शब्द  महाचेतन  की  धारा  है  ,  जिसके  साथ  स्पर्श  करके  सुरत  सच्चे  सुख  का  अनुभव  करती  है :*
        ओम शांति
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

🌼🌸🙏ॐ ॐ ॐ🙏🌸🌼
कर्मों से डरिये ईश्वर से नहीं... ईश्वर तो माफ कर देता हैं मगर कर्म कभी माफ़ नहीं करते।यह अटल सत्य है कि जैसे बछड़ा सौ गायों में अपनी मां को ढूंढ लेता है... उसी प्रकार कर्म भी अपने कर्ता को ढूंढ ही लेता है... आज नहीं तो कल।इसलिये कर्म करते वक़्त ज़रूर सोचिये कि इसका फल मुझे ही भोगना है👏🏻*

      *सब का मंगल हो सब सुखी हो*

     🌼🌸🙏ॐ ॐ ॐ🙏🌸🌼

अनमोल वचनः 

जिस तरह कमजोर नींव पर ऊँचा मकान खड़ा नहीं हो सकता उसी प्रकार यदि विचारों में उदासीनता, निराशा हो तो जीवन रुपी महल कभी भी उँच्चाई की ओर नहीं जा सकता।निराशा का अर्थ ही लड़ने से पहले हार मान लेना है और निराश जीवन मे कभी भी खुशी आ नहीं सकती और जिस जीवन में खुशी नहीं उसका विकास कैसे हो सकता है?जीवन रूपी महल में उदासीनता और निराशा ऐसी दो कच्ची ईटें हैं, जो कभी भी इसे तबाह करने के लिए काफी हैं।इस लिए आत्मबल रूपी ईंटें जितनी मजबूत होगी जीवन रूपी महल भी उतना ऊँचा होगा......

🙏ओम् शान्ति🙏

*आन्तरिक शक्ति*

-राज योग उच्च स्तरीय विज्ञान है ।

-शारीरिक रोगों के पैदा  होने,  उनके बढ़ने  औऱ ठीक होने मे मानसिक अवस्था की बहुत भूमिका है ।

-अगर मनोदशा  मजबूत  हो तो रोगॊ की सम्भावना बहुत कम रह जाती है।

-जितना ध्यान दवाई पर  दिया जाता  है, उस से अधिक मानसिक दशा को सुदृढ़  बनाने मे लगाना चाहिये ।

-विश्वास, आशा, आत्मबल और   इच्छाशक्ति   का प्रयोग रोग मे करना चाहिये  ।

-मन समूचे शरीर पर अपना शासन चलाता  है ।

-आत्मा  ऊर्जा  की  एक इकाई है ।

-आत्मा की शक्ति से ही शरीर चलता है ।आत्मा शक्ति शाली है तो  अपना पूर्ण नियंत्रण शरीर पर रख सकती है ।

-मन की रहस्यमय परते ऐसी है जिन्हे जगाने, उभारने, सुधारने औऱ सही रीति से प्रयुक्त कर सकने की  क्षमता को जानना  है ।

-दिमाग मे एक डार्क  एरिया  है जो कि दिमाग का 83% है । यह वही क्षेत्र है  जहां  शक्तियां  छिपी है । यहां पहुँचने पर मनुष्य बेशुमार शक्ति प्राप्त कर सकता है । यहां पहुँचने का साधन सिर्फ योग ही है ।l

-गहरी  साँस  लेने से शरीर की हर एक कोशिका को बल मिलता है । अगर  साँस गहरी  नही तो जहां यह नही पहुँचता वहां कीटाणु पैदा होने लगते है ।

-आंतरिक  दुर्बलताओं और बाहरी  क्षेत्र की कठिनाईयों, आकर्षणो , दबावों से संघर्ष करने के लिये, शरीर बल की अपेक्षा मानसिक बल की ज़रूरत होती है । 

-मानसिक बल को बढ़ाने के लिये राज योग का अभ्यास  आवश्यक  ही  नही बल्कि  अनिवार्य  भी है।

 राजयोग  दिव्य  जीवन जीने की विशेष   कला है ।इसके  अभ्यास द्वारा  अपने तन व मन के मालिक  बन जाइए ।

             🌹ॐ शांति 🌹

No Person in this🌍 World has Ever been Rewarded for What He has 'RECEIVED'
 
He is Always "Honoured" for what He has 'GIVEN' to👬🏼👭🏻👫🏻👨‍👩‍👧‍👦 others
 
🌹Help🤝🏻 the needy👨‍👩‍👧‍👦 families🌹

      

लौट आएंगी😊 खुशियां अभी 
कुछ गमों🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️का शोर है...
जरा संभलकर रहो 
यह इम्तिहानों का दौर है. हम होगे कामयाब, ये वक्त भी गुजर जाएगा।                                                                                                                 .।                                            दो गज🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️ दूरी बहुत बहुत है जरूरी।                                                     सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे, अपनों👭🏻👬🏼👫🏻👨‍👩‍👧‍👦 के साथ😊मस्त रहे, अपना👩🏻💫👦🏻 खयाल रखें।                         ।🌌


🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️     
        ओम शांति
 *" पारस  से  पारस "*
*यदि  कोई  कहे  कि  भजन  करते  हुए  आनंद  और  शांति  नहीं  मिल  रही  तो  इसका  कोई  कारण  अवश्य  होना  चाहिये  ।*

*ये  कभी  नहीं  हो  सकता  कि  लोहा  पारस  को  छू  जाये  और  सोना  न  बने  ।  लोहा  ही  मैला  और  खोटा  या   जंग  लगा  हो  तो  पारस  क्या  करे  ।  यदि  लोहा  और  पारस  पास-पास  होते  हुए  भी  लोहे  की  दशा  नहीं  बदलती  तो  समझ  लेना  चाहिये  कि  बीच  में  अवश्य  कोई  पर्दा  रह  गया  है  ,  चाहे  वह  कितना  ही  बारीक  क्यों  न  हो  ,  उस  पर्दे  ने  लोहे  को  पारस  से  टकराने  नहीं  दिया  है  ।।* 

*पारस  के  स्पर्श  से  साफ  लोहा  सोना  जरूर  बन  सकता  है  पर  पारस  नहीं  ,  मगर भगवान  जो  हैं  जीव  को  ज्ञान  देकर  ,  स्मरण से    कमाई  करवा  कर  ,  अपना कर  उसे  अपना  ही  स्वरूप  बना  लेते  हैं   ।* 

*जरूरत  है  दृड़  विश्वास  की  ,  जो  संतों  की  बात  पर  विश्वास  करता  है *
🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️🧚‍♀️


♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी 

  ♦️♦️♦️

    

👉 संगर्स ओर चुंनोतियां 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅    

👌🏻👌🏻ढ👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻

*एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया !कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए,कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी ओले पड़ जाये!हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल थोड़ी ख़राब हो जाये!*

*एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा,देखिये प्रभु,आप परमात्मा हैं,लेकिन लगता है आपको खेती-बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है,एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये , जैसा मै चाहू वैसा मौसम हो,फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा!* *परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है,जैसा तुम कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं करूँगा!*

*किसान ने गेहूं की फ़सल बोई,जब धूप चाही,तब धूप  मिली,जब पानी तब पानी !तेज धूप, ओले,बाढ़,आंधी तो उसने आने ही नहीं दी,समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की ख़ुशी भी,क्योंकि ऐसी फसल तो आज तक नहीं हुई थी !*  *किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को, की फ़सल कैसे करते हैं,बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते रहे.*

*फ़सल काटने का समय भी आया,किसान बड़े गर्व से फ़सल काटने गया,लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा,एकदम से छाती पर हाथ रख कर बैठ गया!गेहूं की एक भी बाली के अन्दर गेहूं नहीं था,सारी बालियाँ अन्दर से खाली थी,बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा,प्रभु ये क्या हुआ ?*

*तब परमात्मा बोले*


    *ये तो होना ही था,तुमने पौधों को संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया,ना तेज धूप में उनको तपने दिया,ना आंधी ओलों से जूझने दिया,उनको किसी प्रकार की चुनौती का अहसास जरा भी नहीं होने दिया,इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए,जब आंधी आती है,तेज बारिश होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से ही खड़ा रहता है, वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है,उर्जा देता है,उसकी जीवटता को उभारता है.सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने , हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है,उसे अनमोल बनाती है !*

*उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो,चुनौती  ना हो तो आदमी खोखला  ही रह जाता है,उसके अन्दर कोई गुण नहीं आ पाता !ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी रूपी तलवार को धार देती हैं,उसे सशक्त और प्रखर बनाती हैं,अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनौतियो  स्वीकार करनी ही पड़ेंगी, अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे.* 

 *अगर जिंदगी में प्रखर बनना है,प्रतिभाशाली बनना है ,तो संघर्ष और चुनोतियाँ का सामना तो करना ही पड़ेगा* 

*बिना संघर्ष और चुनौतियों के हम कभी अपनी मंजिल को नही पा सकते यह भी एक परीक्षा है जीवन की जिसके बिना हमें उसी तरह ज्ञान नही होता जिस तरह एक बच्चा परीक्षा दिए बिना अगली कक्षा में नही जा पाते,संघर्ष और जीवन की चुनौतियों का सामना तो इस धरा पर आकर श्री राम और श्री कृष्ण जी ने भी किया*

    🙏🙏🏽🙏🏼🙏🏻🙏🏿🙏🏾

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads