रेडक्रॉस एवं पंचायत के द्वारा ग्राम गिरौद को सैनिटाइजर किया गया
रेडक्रॉस एवं पंचायत के द्वारा ग्राम गिरौद को सैनिटाइजर किया गया
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
बढ़ते कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत गिरौद के के गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया साथ ही ग्राम के सरपंच पंच एवं रेडक्रॉस के सहयोग द्वारा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. रेड क्रॉस ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू ने जागरूकता अभियान के तहत लोगों में कोरोना के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना की टीका लगाने के लिए अपील किया
एवं लोगों से आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रखें, एक जगह पर जमा होकर भीड़ न लगाए, दीवारों पर न टिके, छीकने खासने पर मुंह को हाथो या रूमाल से ढके, , दो गज दूरी - मास्क है जरूरी, साबुन से नियमित हाथ धुलाई, खुद रहे सुरक्षित और दूसरों को भी कोरोना वायरस से बचाए, खांसी और बुखार होने पर किसी के संपर्क में ना आए, बार-बार अपने आंख नाक या मुंह को न छुए, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके, सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे. इस अभियान को सफल बनाने में गांव के सरपंच पंचगन एवं लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
