युवाओं को टीकाकरण की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार-नेहरू लाल साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

युवाओं को टीकाकरण की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार-नेहरू लाल साहू

 युवाओं को टीकाकरण की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार-नेहरू लाल साहू



     अभनपुर                                       

 मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री नेहरू लाल साहू ने 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को कोरोना की टीका लगवाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। इस विकट और विषम परिस्थिति में 18 वर्ष से अधिक के लोगों को टीकाकरण का हिस्सा बनने से बहुत हद तक कोरोना के बढ़ते का ग्राफ नीचे गिरेगा। माननीय श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यह निर्णय  कोरोना के इस जंग में संजीवनी के समान कारगर होगा। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के के रूप में चल रहा यहां वैश्विक टीकाकरण लोगों को कोरोनावायरस से निजात दिलाने में कारगर होगा।  देश एवं प्रदेश के सभी वयस्क युवाओं से निवेदन है कि वह 1 मई से स्वयं और आसपास के लोगों को कोरोना की टीका लगाने में जागरूक एवं उनका सहयोग करें। साथ ही लोगों से अपील करते हुए श्री नेहरू साहू ने कहा हमारी सजगता हमारी सुरक्षा कवच एवं स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करके ही हम कोरोनावायरस रूपी भयंकर महामारी को प्रास्त कर सकते हैं ।हम सबको समझदारी और साहस के साथ इस वैश्विक जंग को जीतना होगा। संभल रहने के साथ ही हमारे आसपास में पीड़ित व्यक्तियों का सहयोग एवं उन को जागरूक करना भी हमारा मानवीय कर्तव्य बनता है। श्री नेहरू साहू क्षेत्र के कोरोना से पीड़ित लोगों से फोन के माध्यम से उनका हौसला अफजाया कर रहा है।  होम आइसोलेशन कराने व मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads